Gold Price :देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद अब आम लोगों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। आज 20 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद सोने के दाम (Sone Ke Rate) 1 लाख से नीचे आ गए हैं। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
सोना खरीददारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वैसे तो अब कई दिनों से सोना एक लाख पर ट्रेड कर रहे थे, जिसके चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा था।
आज सोने की कीमतों में गिरावट के बाद सोने-चांदी (Sone Ke Bhav) के बाजारों में हलचल बनी हुई है। सोन के भाव 1 लाख से नीचे आ गए हैं। आइए खबर में जानते हैं सोने से जुड़े अपडेट के बारे में।
कितने कम हुए सोने के भाव
पिछले कई दिनों से एक लाख से ऊपर चल रहे सोने के भाव (Gold-Silver Price 19 August 2025)में आज गिरावट आई ह, जिसके बाद इसके भाव एक लाख से नीचे आए हैं। देशभर में आज सोना 510 रुपए सस्ता हुआ है।
वहीं चांदी की कीमतों में 590 रुपए की सस्ती हुई है। देशभर में 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold rates)आज 20 अगस्त को 99,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं, जबकि बीते दिनों इसके रेट 100,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे थे।
चांदी के लेटेस्ट रेट
सोने के अलावा बात करें चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate ) की तो देशभर में आज चांदी के भाव 114,110 रुपए प्रति 1 किलो पर चल रहे हैं, जबकि बीते दिनों ये 114,600 रुपए/किलो पर बिक रही थी।
भोपाल में सोने के रेट
वहीं, राजधानी भोपाल (Bhopal Gold Prices) के सर्राफा में आज 20 अगस्त को सोने के भाव में 390 रुपए की कमी आई है तो वहीं चांदी भी जयपुर सर्राफा बाजार में 410 रुपए सस्ती हुई है।
भोपाल (Bhopal Gold Rate) में आज 22 कैरेट सोने के दाम 91,273 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, जबकि बीते दिनों इसके रेट 91,419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे थे। वहीं, भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव आज 99,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि बीते दिनों इसके रेट 99,960 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए थे।
भोपाल में चांदी के रेट
सोने के अलावा बात करें चांदी की कीमतों (Silver Prices In Bhopal )की तो आज 20 अगस्त को भोपाल में चांदी का भाव 114,020 रुपए प्रति 1 किलो पर कारोबार कर रहा है, जबकि बीते दिनों इसके रेट 114,430 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।
सोना खरीदते समय करें हॉलमार्किं की पहचान
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप सोना (Gold Hallmarking) खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें।
गोल्ड की हॉलमार्किं ही सोने की सरकारी गारंटी है। बता दें कि देश की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (Agency Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क का निर्धारण करता है।
हर कैरेट के हॉलमार्क अंक भिन्न-भिन्न होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर और सोच-समझकर ही सोना खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट हो सकती है, जिससे आप नुकसान में जा सकते हैं।
