Gold Price : सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। लगातार गिरावट के बाद सोने में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अलग-अलग जगह पर अलग-अलग भाव चल रहे हैं। सरार्फा बाजार में सोने के दामों में गिरावट (gold rate down) दर्ज की गई थी, जबकि कल एमसीएक्स पर सोने के दाम बढ़े थे। आज सरार्फा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
सोना लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। इस साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जो एक लाख को क्रॉस कर चुकी है।
परंतु एक लाख जाने के बाद फिर से सोने के दाम (gold rate) 100000 से नीचे ही ट्रेड कर रहे हैं। कुछ दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने में तेजी देखने को मिली है।
क्यों बढ़ गए सोने के दाम
सोने की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति प्रभावित करती है। भारत में तो मांगलिक कार्यों में सोने की डिमांड (gold demand) कम है। जून महीने में तो सोने की खरीद 60% कम हुई है।
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कारण ही सोने को बढ़ावा दे रहे हैं। अमेरिका की ओर से लगातार नए-नए शुल्क लगाने को लेकर फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे सोने पर लोगों की निर्भरता बढ़ रही है और बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित एसेट के रूप में सोने में निवेश कर रहे हैं। इससे सोने की मांग बढ़ रही है और सोने के दाम भी बढ़ रहे हैं।
कितने रुपए कम हो गए सोने के दाम
देशभर में सोने और चांदी के दामों में हलचल देखने को मिली है। सरार्फा बाजार में सोने की कीमत (gold price) 550 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए है, जबकि चांदी 150 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत कल 89659 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़कर 90163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
इसी प्रकार भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम (gold rates) कल 97810 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, जो बढ़कर 98360 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी के दामों की बात करें तो कल चांदी 11290 रुपये प्रति किलो थी, जो आज बढ़कर 113050 रुपये प्रति किलो हो गई है।
देश में औसत 560 रुपये बढ़ा सोना
सोने (gold) के बाद देश में औसत निकाल कर देखें तो 560 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। सोने की कीमत (gold rate hike) लगातार तेजी पर कारोबार कर रही है। देश में 24 कैरेट सोने के दाम कल 97,880 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
यह कीमत आज 98,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी प्रकार चांदी के दाम कल 112980 रुपये प्रति किलो थे, जो आज बढ़कर 11,3140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
हॉलमार्क वाला ही खरीदे सोना
अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें। हमेशा हॉलमार्क (pure gold) देखकर ही सोना खरीदें। यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड हॉलमार्क निर्धारण करता है कि सोना कितना शुद्ध है। कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क के अंक अलग-अलग होते हैं, जिसको आप ध्यान में रखें। ( 20 july gold price )