Gold Rate Hike :सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। जून की शुरुआत में सोने के दाम पहले दिन बढ़े हैं तो दूसरे दिन कम हुए हैं। सोना फिलहाल एक लाख के करीब पहुंचा हुआ है। इस साल सोने में बेहिसाब तेजी देखने को मिली है। सोने में दिखी इस तेजी के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक साल बाद सोने के दाम कितने होंगे। इसको लेकर रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं जून 2026 तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे।
2025 में सोना 22 अप्रैल को एक लाख क्रॉस कर गया था। सोने के दाम इस साल विश्व में हुई उठापटक के कारण बढ़े थे। इसके बाद सोना एक लाख से नीचे ही बना हुआ है।
हालांकि साल की शुरुआत में सोना 76 हजार के आसपास था और सोने ने 30 प्रतिशत रिटर्न दिया है। अब सवाल उठता है कि 2026 की छमाही में सोने के कीतने दाम होंगे। इसको लेकर एक्सपर्ट ने बता दिया है।
दो जून को महंगा हुआ है सोना
बता दें कि आज 3 जून को MCX (MCX Gold Rates)पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0, 52 प्रतिशत महंगा हो गया है, जो महंगा होकर 96,375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच (Gold Rate Hike) गया है।
इसके साथ ही 5 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी भी 0.42 प्रतिशत महंगी हुई है, जिसके बाद यह बढ़कर 97,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
इस वजह से बढ़े सोने के दाम
वैसे तो कई कारणों से सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी आई है, लेकिन यूक्रेन में रूसी युद्ध के चलते और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ डबल करने धमकी के चलते आज सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Gold Investment) के लिए सोने की ओर कदम बढ़ाए हैं।
इंटरनेशन बाजार में सोने के दाम
ग्लोबल मार्केट में सोने के रेट (Sone ke Rate) की बात करें तो COMEX पर सोना 0.75 प्रतिशत महंगा हुआ है, जो महंगा होकर 3313.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी (Silver Prices)0.59 प्रतिशत बढ़ी है और यह बढ़कर 33.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
22 अप्रैल को था सोने के लिए ऐतिहासिक दिन
सोने के लिए भारतीय बाजार में 22 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक था। 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में जीएसटी सहित सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति दस ग्राम पर चले गए थे।
सोने के दाम फिर गिरने शुरू हो गए और 8 प्रतिशत तक गिरकर अब फिर से संभल चुके हैं। फिर से सोने के दामों (Gold Rate Hike) में तेजी दिख रही है।
जून 2026 तक इतने का होगा 10 ग्राम सोना
सोने के दामों को लेकर बाजार के जानकार रविंद्र सोनी का कहना है कि दो जून 2025 को देखिए एमसीएक्स पर सोना हरियाली में है। सोने के दाम काफी बढ़ रहे हैं। आगे भी सोने के दामों में ये तेजी देखने को मिलने वाली है।
सोने के दाम इस साल के अंत तक बड़ी आराम से एक लाख 5 हजार से एक लाख 10 हजार के बीच तक पहुंच सकते हैं। ट्रंप का शासन अभी लंबा है, अगर उनके बयानों से इसी प्रकार बाजार हिलता रहा तो सोने के दाम (Gold Rate Hike) जून 2026 तक निश्चित तौर पर 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं।