Gold Rate Hike : सोने में निवेशकों और आम आदमी दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जिन भी निवेशकों ने जनवरी से अप्रैल तक सोने में निवेश किया है, उनके लिए तो गोल्ड की तेजी को देखें तो इसमें बंपर रिटर्न मिला है। सोने की कीमतो ने इन चार महीने में जबरदस्त उड़ान भरी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि एक्सपर्ट के अनुसार 2025 के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate) कितने बढ़ सकते हैं।
सोने की कीमतो में पिछले कुछ दिनों से खूब तेजी देखी जा रही है और इस तेजी का सिलसिला अब तक जारी है। कई सोना खरीरददार भी इस बारे में विचार कर रहे हैं कि सोने की कीमतों में यह तेजी क्यों देखी जा रही है।
क्या आने वाले समय में भी सोने की कीमतों (Sone ke bhav) में तेजी जारी रह सकती है तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि 2025 के अंत तक सोने के दाम कितने पहुंच सकते हैं और जनवरी से अप्रैल तक सोने में कितना इजाफा हुआ है।
इस वजह से सोने में तेजी
सोने की कीमतें (Gold latest rate) आसमानी उड़ानें भर रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में 10 कारणों के चलते तेजी देखी जा रही है। जिनमे से एक हैं ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी (Trump’s Tariff Policy)से बाजार में घबराहट के चलते तेजी आई है।
कई दिनों के पॉज़ के बावजूद अभी टैरिफ टसल चालू है। US में सेमीकंडक्टर और फार्मा इंपोर्ट की जांच के कारण भी तेजी आ रही है। सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर भी सोने में बडा उछाल दर्ज हुआ है। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से सोने में इन्वेस्टमेंट(Investment in gold) बढ़ा है।
दाम बढ़ने का यह भी कारण
इसके साथ ही आपको बता दें कि डॉलर इंडेक्स करीब 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिसके चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक की सोने में खरीदारी (Central bank buying gold) बढ़ी है, इस समय में दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने के अपने रिजर्व को बढ़ रहे हैं।
अमेरिका में महंगाई बढ़ने का डर है। टैरिफ वॉर से अमेरिका के लिए आने वाले वक्त में महंगाई बढ़ने की संभावना है। न्यूयॉर्क मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (Manufacturing Index) 8 प्रतिशत बढ़ा।
सोने में तेजी आने के कारण
इसके साथ ही आपको बता दें कि ट्रेड वॉर के डर से चीन में सोने (Sone ki kimat) की खरीदारी बढ़ी। अमेरिका के टैरिफ एक्शन के चलते चीन पर ही सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है, ऐसे में वहां सोने में भी खरीदारी बढ़ी है।
9वां कारण चीन में गोल्ड ETF में इन्वेटमेंट (Investment in Gold ETF)में खूब बढ़ा है। कई लोग गोल्ड ETF में पैसा लगा रहे हैं। 10वां कारण जानकारी के अनुसार अमेरिका में इस साल 1 प्रतिशत दरें घटने की संभावना है।
क्या है सोने पर आउटलुक
विदेशी ब्रोकरेज का कहना है कि सोना 2025 के अंत (2025 gold rate) तक $3,700/ औंस तक पहुंचने की संभावना है। अगर स्थिती ज्यादा खराब होती है तो इसका भाव 4,500 तक भी जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि घरेलू बाजार में भाव (Gold Price in domestic market) 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
इसके साथ ही एक्सपर्ट का कहना है कि फर्म UBS ने इस साल $3,500/ औंस तक का लक्ष्य रखा है। इनका कहना है कि उनके अनुसार सोने की बढ़ती डिमांड से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) ने 2026 तक सोने के लिए $3,350 का लक्ष्य डिसाइड किया है।
अब तक गोल्ड ने दिया कितना रिटर्न
गोल्ड की तेजी जिस हिसाब से बढ़ रही है, उस हिसाब से सोने में निवेश (Gold investment) करने वालों को बंपर रिटर्न (Gold return)मिला है। सुत्रों के अनुसार सोने ने बीते 7 दिनों में 6 पर्सेंट, 1 महीने में 8 पर्सेंट, 3 महीने में 20 पर्सेंट, इस साल अभी तक 22 पर्सेंट का रिटर्न दिया है, यानी सालभर के करीब दाम बढ़ चुके हैं, 1 साल में 30 पर्सेंट और 3 साल में 78 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
निवेशकों में देखी जा रही है सोने की जोरदार मांग
जानकारी के अनुसार टैरिफ वॉर (Tariff War) के बीच सोने की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। गोल्ड ETF के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी मांग है। यूरोप में पहली तिमाही में $4.6 बिलियन का इन्वेस्टमेंट हुआ है। 2020 के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट बढ़ा है।
बीते महीने 92 टन गोल्ड की ETF के जरिए खरीदारी की गई है। उत्तरी अमेरिका में गोल्ड ETF की होल्डिंग (Holdings of Gold ETFs) में 67 टन का इजाफा हुआ है। स्विटजरलैंड, जर्मनी में भी सोने की डिमांड बढ़ी है। मात्र एक ही हफ्ते में चीन में गोल्ड ETF में 7.6 अरब युआन का इन्वेस्टमेंट (yuan investment)हुआ है।
जानिए 2020 के बाद का सोने का सफर
इस साल सोने की कीमतों (sone ka rate) जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। सोना जुलाई, 2020 में 50,000 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद मार्च, 2023 में गोल्ड की कीमत (Gold Price in 2023)60,000 रुपये पर कारोबार कर रही थी।
इसके बाद 2024 के अप्रैल महीने में गोल्ड (Gold in month of 2024) ने 70,000 रुपये का आंकड़ा छू लिया था। इसके बाद उसी साल सितंबर महीने में 75,000 के लेवल को भी पार कर दिया था। इसके बाद जनवरी 2025 में 10 ग्राम सोने का भाव 80,000 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जोकि मार्च में 89,796 रुपये के भाव आया और अब अप्रैल में इसके भाव 95,300 के ऊपर कारोबार कर रहा है।