Gold Rate Hike : सोने ने एक बार फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोना 14 जून को फिर से अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है। सोने के दामों में इस तेजी ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है और सस्ता होने की भविष्यवाणियों पर पानी फेर दिया है। सोने के दामों में इस तेजी ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं।
सोने के दामों में 14 जून का दिन ऐतिहासिक है। सोना सुबह सुबह ही अपने नए रिकॉर्ड पर आ गया है। सोने के दाम इससे पहले इतने कभी नहीं गए थे। सोने के दामों में अचानक तेजी ने आम लोगों की नींद खोल दी है। वहीं, जो भविष्यवाणियां थी की सोना गिरेगा उनपर पानी फिरता दिख रहा है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे यूएसए के टैरिफ वॉर के साथ ईरान पर इजरायल की ओर से हमले का भी हाथ है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इसके बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम (Gold Rate Hike) हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। सोने के लिए यह एक ऐतिहासिक दीन है।
पहले क्या था सोने का रिकॉर्ड
सोने के दामों में पहले 22 अप्रैल को रिकॉर्ड बना था। इस दिन घरेलु बाजार में सोने के दाम 1 लाख के पार चले गए थे तो एमसीएक्स पर सोने के दाम (Gold Rate Hike) 99358 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे। परंतु, आज सोने के दामों में अलग ही तेजी देखने को मिली है। इसके बाद 15 मई को सोना 90890 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गया था।
शनिवार को बन गया नया रिकॉर्ड
शनिवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में गोल्ड की कीमतों (Gold Rate Hike) में बढ़ोतरी हुई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 99500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। यह आज प्रति दस ग्राम 100403 रुपये के अपने हाई पर पहुंच गया। यह 15 मई के बाद 9513 रुपये बढ़ गया है। दिन में 11:46 बजे यह 1638 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 100030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कामकाज कर रहा था।
चांदी के नाम भी बढ़े
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी 106450 रुपये प्रति किलो पर खुली है। यह 10:38 बजे 720 रुपये बढ़कर 106605 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी। चांदी अब 106748 रुपये प्रति किलो के भाव पर अपना रिकॉर्ड हाई बनए हुए है
बुलियन मार्केट में सोने के दाम
इंडियन बुलियन मार्केट में 14 जून को 24 कैरेट सोना 97460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना (Gold Rate Hike) 95120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 20 कैरेट गोल्ड के दाम 86730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोना 78,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 62,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 105498 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।
इंटरनेशल मार्केट में सोने के दाम
7 मई के बाद से हाई लेवल पर पहुंचने के बाद, स्पॉट गोल्ड का भाव 1.3% बढ़कर 3,428.28 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस हफ्ते में बुलियन में 3.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में 1.4% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इसके दाम 3,449.60 डॉलर पर पहुंच गए हैं। ( 14 june gold price )
