Gold Price : पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आने वाले समय में सोने की कीमत (Gold Rate) कितनी रहने वाली है। इसको लेकर रिपोर्ट भी साने आ गई है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।
सोने की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में बढ़ौतरी देखी जा रही है। सोने की कीमत में उछाल आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold Rate) करने का प्लान कर रहे हैं उनकी परेशानी बढ़ सकती है। वहं निवेशकों को सोने की कीमत बढ़ने की वजह से लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं देशभर में आज सोने का क्या रेट चल रहा है।
1.12 लाख रुपये से ऊपर पहुंची सोने की कीमत-
सोने की कीमत लगातार नई ऊंचाईयों पर पहुंच रही है। MCX (MCX Gold Price) पर जहां सोना 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया है तो वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत 1.12 लाख से ऊपर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले कुछ सप्ताह में सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
स्पॉट मार्केट में इस रेट मिल रहा है सोना-
सोने की कीमतों ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही जोरदार उछाल मार ली है। स्पॉट मार्केट में सोना 3,650 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया है। ये अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों (gold prices) में तेजी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व (फेड रिजर्व) सितंबर में होने वाली अपनी मीटिंग में ब्याज दरों को कम कर सकता है। बाजार को अब यह लगभग तय लग रहा है, क्योंकि अमेरिका के लेबर मार्केट के आंकड़े कुछ कमजोर हो गई है।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह-
अमेरिका की नॉनफार्म पेरोल्स (NFP) रिपोर्ट में ये साफ पता चलता है कि अगस्त में नौकरियां कम मिली हैं। बेरोजगारी दर भी साल 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है। इसकी वजह से ये पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में लेबर मार्केट (Gold Price) की हालत को खराब कर रही है। इसके अलावा, जापान और फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल मचती नजर आ रही है।
दुनिया में तनाव भी बढ़ रहा है। इसकी वजह से सोने की कीमतों में गिरावट नहीं आ रही है। इसके अलावा दूसरी ओर दुनिया के कई बड़े बैंक सोना खरीद रहे हैं। चीन के सेंट्रल बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC kya h) ने अगस्त में भी सोना खरीदा जा रहा है। वह लगातार 10 महीनों से सोना खरीदा जा रही है। हालांकि, कीमतों में उछाल आने की वजह से अब उसने सोना खरीदना थोड़ा कम कर दिया है।
आने वाले समय में सोने के रेट-
फिलहाल सबकी निगाहें अमेरिका के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) और कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर ही टिकी हुई हैं। ये आंकड़े बुधवार और गुरुवार को जारी रहने वाली है। इसकी वजह से पता चलने वाला है कि सोने की कीमत किस दिशा में जाने वाले वाला है।
सोने की कीमत में आई तेजी-
अगर ये रिपोर्ट अच्छी रहती है तो अमेरिकी डॉलर मजबूत हो सकता है। इसकी वजह से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से लोग मुनाफा कमाने के लिए सोना बेच सकते हैं। इसके अलावा अगर रिपोर्ट खराब आती है तो इस स्थिति में सोने की कीमत (Gold Price Hike) में तेजी दर्ज की जा सकती है। हालांकि एक्सपर्ट आने वाले समय में सोने की कीमत में तेजी की संभावना लगाई जा रही है। यानी सोना खरीदना का मौका तलाश रहे लोगों को अभी राहत मिलने की संभावना कम है।
आने वाले समय में सोने के दाम-
अगर पिछले 3-4 हफ्तों के बारे में बात करें तो सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। स्पॉट मार्केट में सोना 3720 से 3750 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। MCX (MCX Gold Rate) वायदा अनुबंध पर यह 1,12,000 से 1,12,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकता है। टेक्निकल चार्ट पर नजर डाले तो स्पॉट मार्केट में सोने का RSI 70.0 से ऊपर है। इस वजह से थोड़ा रुकना और देखना चाहिए कि बाजार में क्या होता है। अगर कीमतें गिरती हैं, तो 3,600 से 3540 डॉलर प्रति औंस के आसपास खरीदने (Gold Buying Tips) का अच्छा मौका मिल सकता है।