Gold Price Hike : गिरावट के दौर के बीच सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। कीमती धातु सोने में गिरावट के अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद सोने के दाम पूर्ण तेजी से बढ़े हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने में काफी चढ़ाव दर्ज किया गया है। वहीं, सोने के साथ साथ चांदी की भी चमक बढ़ी है।
सोने के दाम 28 महीने में दोगुने हो चुके हैं। सोने ने 28 महीने में 100 प्रतिशत की बढ़ौतरी दे चुका है। वहीं, पिछले एक साल में सोन के दाम 47 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।
इस साल की बात करें तो सोने में 35 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने के दामों की इस बढ़ौतरी ने लोगों को परेशान कर रखा है।
इस कारण से बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण वैश्विक अनिश्चित्ता है। सोने के दाम (Gold Price Hike) अब कितने बढ़ेंगे इसको लेकर भी आगे वैश्विक परिस्थितियां ही तय करेंगी। सोने के दाम को तय करने के लिए सोने की मांग, अमेरिका सहित अन्य देशों के शेयर बाजारों के उतार चढ़ाव भी बहुत जरूरी है।
इतने बढ़ गए सोने के दाम
सोने की बात करें तो शुक्रवार को उच्छा खासा उछाल दर्ज किया गया है। पीली धातु में 450 रुपये की वृद्धि (Gold Price Hike) दर्ज की गई है। सोना अब बढ़कर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एक लाख के सोना बहुत करीब है।
दूसरी और चांदी की चमक तो सोने से भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। दूसरी ओर चांदी के दाम 1,000 रुपये बढ़े हैं। चांदी 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। यह दाम सारे टैक्स मिलाकर हैं।
शुद्धा के हिसाब से सोने के दाम
सोने के दामों को अगर हम सोने की शुद्धता के लिहाज से देखें तो गोल्ड में अच्छी खासी तेजी दिखी है। सोने के भंडार में लगे लोगों में खरीदारी मजबूत हो रही है, जिससे सोने के दाम बढ़ (Gold Price Hike) रहे हैं।
सोना 99.99 शुद्धता के हिसाब से 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 400 रुपये बढ़े हैं। यह 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। इसको अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से भी पुष्ट किया गया है।
इस वजह से भी बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का एक कारण डॉलर भी है। मेहता इक्विटीज से राहुल कलंत्री के अनुसार डॉलर सूचकांक 3.5 वर्ष के नए निचले स्तर पर पहुंचा है। इसके बाद सोने और चांदी के दाम बढ़े हैं। दूसरी ओर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 2 माह के न्यूनतम पायदान पर आ गई है।
आगे क्या रहेगी स्थिति
दूसरी ओर कलांत्री ने कहा कि अमेरिकी व्यापार शुल्क की समयसीमा के चलते चिंताओं ने इसे और ज्यादा समर्थन दिया है। एक्सपर्ट के अनुसार टाइम से व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं मिला तो टैरिफ का ज्यादा होना विश्व के वित्तीय बाजारों में अस्थिरता को तेज कर सकता है, जिससे सोने के दाम बढ़ (Gold Rate Hike) सकते हैं।
इन आंकड़ों का भी किया जा रहा इंतजार
विश्व स्तर पर सोना 8.21 डॉलर गिरा है। इसकी कीमत 3,348.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी के अनुसार निवेशकों को दिन में जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है। ( 4 july gold price )