Gold Price Hike in last 15 Years :सोना और चांदी ऐसी वस्तुएं हैं, जिसमें लंबे समय के लिए निवेश करना काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। सोने की कीमतों में बढ़ती महंगाई के साथ-साथ उछाल भी देखने को मिलता है। पिछले 15 सालों की बात करें तो 15 सालों के भीतर ही सोने की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है।
सोने की कीमतों में आए दिन बदलाव देखने को मिल जाता है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ सालों से सोने की कीमतों (gold price) में उतार चढ़ाव यूहीं जारी है।
पिछले 15 सालों में सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। इस वजह से जिन भी लोगों ने उस समय पर सोने की खरीदी की थी, उनको अब इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये सोने की कीमतों (Gold Rate) के बारे में पूरी डिटेल।
आज इस रेट मिल रहा है 18 कैरेट सोना-
दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने के रेट (gold rate today) 68,120 रुपये चल रहे हैं। कोलकाता और मुंबई (sone ke rate) सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 67, 990 रुपये के हिसाब से मिल रहा है।
इंदौर और भोपाल (gold price) में सोने के रेट 68, 120 रुपये हैं। चेन्नई सराफा बाजार में सोने के रेट (sone ke rate) 68, 450 रुपये प्रति तोला हो गए है।
22 कैरेट सोने की कीमत-
भोपाल और इंदौर में आज 22 कैरेट (gold rate) वाले 10 ग्राम सोने के रेट 83, 250 रुपये हो गए हैं। जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार (22K gold price in delhi) में आज 10 ग्राम सोने के रेट 83, 250 रुपये हो गए है।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार (gold price in bullion market) में 22 कैरेट सोना 83, 100 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।
24 कैरेट सोने के रेट-
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 90, 710 रुपये है। दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने के रेट 90, 810 रुपये है।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई (gold price) सराफा बाजार में आज 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 90, 660 रुपये के हिसाब से मिल रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 90, 660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
15 साल पहले ये थे सोने के रेट-
15 साल पहले यानी 2010 में अगर सोने की कीमतों (22 carat gold price in 2010) के बारे में बात करें तो इस समय सोना 16,350 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 32,800 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा था। वहीं 2012 में अगर सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो इस समय पर सोने के रेट (15 sal phle sone ke rate) 28 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थे।
चांदी 46 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के से हिसाब से मिल रही थी। अब पिछले दो महीनों में सोने के रेटों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखी गई है। पिछले 10 वर्ष की तुलना करें तो अब सोने के रेट (aaj ka sona bhav) करीब 6 गुना तक बढ़ गए है।
सोने की खरीदी से पहले रखें इन बातों का ध्यान-
सोने की खरीदी करने से पहले आपको इसकी शुद्धता (gold purity test) के बारे में जानकारी होना काफी ज्यादा जरूरी है। सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए आपको उस पर लगे हॉलमार्क को देखना चाहिए।
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क (gold hallmark kya h) लगाया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
जानिये गोल्ड कैरेट का मतलब-
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। वहीं 22 कैरेट सोना (22K gold price) लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
22 कैरेट सोने (purity of 22K gold) में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इस वजह से आभूषण को बनाने के लिए ज्यादातार 22 करैट (uses of 22K gold) सोने का यूज किया जाता है।