Gold Price Prediction : बीते कुछ समय में सोने की कीमतों (Sone ki kimat) में खूब तेजी देखी गई है और अब हाल ही में सोने से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के मुताबिक 2026 तक सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि 2026 तक सोना (Gold Price) 1.50 लाख रुपये के पार जाने की संभावना है।
वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है, लेकिन इस साल की शुरुआत में ही देश भर में लोगों ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते देखा है। अब इसी बीच सोने को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसके तहत अब आने वाले साल यानी 2026 में सोने की कीमतों (gold prices 2026 Forecast) एक नए रिकॉर्ड को बनाने वाली है।
2026 में सोने की कीमतों
भले ही साल की शुरुआत में सोने (Sone Ke Rate) में तेजी देखी गई है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि अगले साल सोने के दाम साल 2026 में सोने की कीमतों का एक ओर नया रिकॉर्ड कायम हो सकता है। जानकारों का कहना है कि साल 2026 में सोने की कीमतें 5000 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंचने की संभावना हैं। यानी भारतीय मुद्रा में यह 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के आसार है।
पहले छह महीने में आएगी सोने में तेजी
बीओआई से पहले HSBC और ANZ जैसे संस्थानों को भी यही उम्मीद है कि जियोपॉलिटिकल रिस्क, U..S. फेडरल रिजर्व की पॉलिसी और आर्थिक अनिश्चितता के चलते अगले साल भी सोने की कीमतों (Sone Ke damm) में इजाफा होगा। जानकारों का कहना है कि सेफ-हेवन और डाइवर्सिफिकेशन एसेट के तौर पर सोने की डिमांड भी बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पॉलिसी में अनिश्चितता और बढ़ते पब्लिक डेट के चलते साल 2026 के पहले छह महीने में ही सोने (Gold Prices) में तेजी देखने को मिल सकती है।
आगे क्या रहें सोने-चांदी के भाव
आज 27 नवंबर को 24 कैरट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1.27 लाख रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगले साल सोने के रेट अगर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आते हैं तो आप अभी सोने की खरीदारी कर आने वाले समय में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि सोने के साथ ही चांदी के दाम (Silver Prices) में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस वजह से आगामी समय में निवेशकों में चांदी को लेकर रुझान ज्यादा बढ़ेगा।
