Gold Price Hike : बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में बेहतहाशा तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ उछाल के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। पहली बार सोना 1.90 लाख पार पहुंच गया है। एक ही झटके में सोने की कीमतों (Gold Price Record ) में खूब तेजी देखी गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अभी सोने के भाव कितने पर चल रहे हैं।
जनवरी का महीना समाप्त होने को हैं और अब कुछ ही दिनों में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने की बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। अब सोना (Gold Price Hike) एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1.90 लाख पार पहुंच गया है। अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सोने के रेट से जुड़े अपडेट के बारे में।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर के भाव
MCX पर आज 30 जनवरी को सोने की कीमतों में 14701 रुपये तक की तेजी आई है और 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड वायदा का भाव 193096 रुपये के स्तर (Gold Price Hike) तक पहुंच गया है। आज सोने ने एमसीएक्स पर 190999 रुपये के स्तर का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। सोने के अलावा चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये (Silver Price Hike) के पार ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव
घरेलू बाजार के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने (gold in international market) में तेजी देखी गई है और यह $5,600 प्रति औंस (Gold Price on International Market) पर पहुंच गया है। बता दें कि इन्वेस्टर्स भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सेफ इन्वेस्टमेंट की तलाश में थे। वहीं, चांदी भी $120 के स्तर को पार करने को है। स्पॉट गोल्ड (spot gold prices) की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 0349 GMT तक 2.6 प्रतिशत बढ़कर $5,538.69 प्रति औंस पर पहुंच गया है। इससे पहले यह $5,591.61 के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया था। वहीं, एमएसीएक्स पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
किन कारणों से महंगा हो रहा सोना
एक्सपर्ट का कहना है कि बढ़ते अमेरिकी कर्ज और हिंट से बनी अनिश्चितता कि ग्लोबल ट्रेड सिस्टम अमेरिका-केंद्रित मॉडल के बावजूट क्षेत्रीय गुटों में विभाजिट हो रहा है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने बीते दिनों ईरान सेर चर्चा के दौरान मेज पर आने और न्यूक्लियर हथियारों पर डील करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने अलर्ट किया है कि फ्यूचर में कोई भी अमेरिकी हमला बीते साल के हमले से कहीं ज्यादा गंभीर होगा। इस दौरान तेहरान ने अमेरिका, इजराइल और उनका जो समर्थन कर रहे हैं, उनको जवाबी हमला करने की धमकी भी दी।
क्या आगे बढ़ेंगी सोने की कीमतें
फेडरल रिजर्व (federal Reserve) ने बीते दिनों क्लियर किया है कि ब्याज दरें ऐसी ही बनी रहेंगी। फेड चेयरमैन का कहना है कि दिसंबर में महंगाई सेंट्रल बैंक के 2 प्रतिशत के टारगेट से कहीं ज्यादा रह सकता है। आज 30 जनवरी को कीमती धातु को क्रिप्टो ग्रुप की अपनी इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो का 10 प्रतिशत से15 प्रतिशत फिजिकल सोने में लगाने की स्कीम को बढ़ावा मिला है।सोने की ऊंची कीमतों (Gold Price Hike) को देखते हुए लोगों का मानना है कि आगे कीमतें ओर बढ़ सकती है।
OCBC के एनालिस्ट्स का कहना है कि अब गोल्ड (Gold Rate) सिर्फ संकट से बचाव या महंगाई से बचाव का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि इसे तेजी से एक न्यूट्रल और भरोसेमंद वैल्यू स्टोर वाला एसेट बन गया है।
