Gold Rate Today: बुधवार सुबह देशभर में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर ₹1,30,760 प्रति 10 ग्राम हो चुका है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर मूल्य $4,213.12 प्रति औंस पर बना हुआ है। इस साल भारतीय बाजार में सोना अब तक 67% महंगा हो चुका है।
फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% ब्याज दर में कटौती के बाद गोल्ड की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड यील्ड कमजोर होती है, जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्ति यानी सोने की ओर रुख करते हैं।
आईए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड प्राइस…
दिल्ली में सोने के दाम
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,20,010 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतें
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में:
- 22 कैरेट सोना – ₹1,19,860 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना – ₹1,30,760 प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु के रेट
इन दोनों शहरों में भी गोल्ड के दाम समान हैं:
- 24 कैरेट – ₹1,30,760 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹1,19,860 प्रति 10 ग्राम
आज के गोल्ड रेट: प्रमुख शहरों में कीमतें
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,20,010 | 1,30,910 |
| मुंबई | 1,19,860 | 1,30,760 |
| अहमदाबाद | 1,19,910 | 1,30,810 |
| चेन्नई | 1,19,860 | 1,30,760 |
| कोलकाता | 1,19,860 | 1,30,760 |
| हैदराबाद | 1,19,860 | 1,30,760 |
| जयपुर | 1,20,010 | 1,30,910 |
| भोपाल | 1,19,910 | 1,30,810 |
| लखनऊ | 1,20,010 | 1,30,910 |
| चंडीगढ़ | 1,20,010 | 1,30,910 |
क्यों बढ़ रहा है सोना इतना महंगा?
मौजूदा वित्तीय माहौल में सोना निवेशकों का पसंदीदा सेफ हेवन बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थिति और रुपये-डॉलर का संतुलन इसी तरह बना रहता है या रुपये में और कमजोरी आती है, तो 2026 में सोने की कीमत 5–16% और बढ़ सकती है।
वैश्विक स्तर पर भी सोना इस साल अब तक 60% तक चढ़ चुका है।
चांदी की कीमत ने छुआ नया स्तर
सोने के साथ-साथ चांदी भी तेजी से चमक रही है।
- आज चांदी का रेट बढ़कर ₹2,01,100 प्रति किलो पहुंच गया है।
- चांदी ने एक दिन पहले ही नया ऑल-टाइम हाई बनाया था।
- साल की शुरुआत से अब तक चांदी 116.72% बढ़ चुकी है, यानी सोने से भी अधिक रिटर्न दे रही है।
विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर मूल्य $62.88 प्रति औंस है।
चीन से बढ़ती मांग, ग्लोबल सप्लाई में कमी और औद्योगिक उपयोग बढ़ने से चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है।
