Gold rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से ही बढ़ौतरी हो रही है। इसके लगातार बढ़ते रेट ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं। लेकिन अब सोना लगातार महंगा होने के बाद सोना सस्ता (Gold Rate Down) हो गया है। इससे खरीदारों को राहत मिली है। आज यानी 16 सितंबर को सोने में गिरावट आई है। चलिए जानते हैं कितने रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया सोने का भाव –
जनवरी 2025 से ही सोने की कीमतें नॉन स्टॉप दौड़ रही हैं। आए दिन सोना नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। इससे निवेशकों को खूब फायदा हुआ है। वहीं, खरीदारों को झटका लगा है। लेकिन अब सोना अचानक सस्ता हो गया है। श्राद्धों में सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में गिरावट आई है। आज 16 सिंतबर 2025 दिन सोमवार को सोने के दाम (Gold Rate) धड़ाम से नीचे गिरे हैं। आज नया सप्ताह शुरू होते ही मार्केट खुली और सोना सस्ता हो गया। आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट तीनों कैटेगरी में सोने के दाम घटे हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
इतने में मिल रहा 24 कैरेट सोना –
24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold rate) में काफी दिनों से ही तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन आज भारत में 16 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सस्ता हुआ है। यह 110 रुपये सस्ता 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 15 सितंबर को इसके रेट 1,11,170 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत-
अगर आज 22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो आज 22 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके बाद सोने की कीमत (22K Gold Rate) 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रही है। हालांकि पिछले दिन कीमत 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज 100 ग्राम सोना की कीमत के बारे में बात करें तो सोने की कीमत में 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सोने का रेट (Gold Price) 10,18,000 रुपये हैं।
18 कैरेट के सोने के भी रेट घटे
आज 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold Price) में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 18 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 80 रुपये सस्ता हो गया है। इस वजह से आज सोने की कीमत 83,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। हालांकि पिछले दिन सोने की कीमत (Sone ki Kemat) 83370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमत-
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का रेट (Delhi Gold Price) 83430 रुपये, मुंबई में 83290 रुपये, कोलकाता में 83290 रुपये और चेन्नई में 84550 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 101950 रुपये, मुंबई में 101800 रुपये, कोलकाता में 101800 रुपये और चेन्नई में 102100 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price in Chennai) है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 111210 रुपये, मुंबई में 111060 रुपये, कोलकाता में 111060 रुपये और चेन्नई में 111380 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।