Gold Price : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 13 जून को भी सोने के दामों में बढ़ोतरी आई है। परंतु, सोने के दामों की यह बढ़ोतरी ज्यादा लंबी नहीं चलने वाली है। सोने के दाम इस कदर गिरेंगे की लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। सोना अपनी औकात पर आ जाएगा।
इस साल सोने के दाम में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोने के दाम बढ़कर फिलहाल 97000 से ऊपर चल रहे हैं। परंतु, सोने के दाम आने वाले समय में गिरने वाले हैं।
इसको लेकर रिपोर्ट्स भी आ गई हैं। नवंबर तक 10 ग्राम सोने के दाम इतने रह जाएंगे कि जिन्हें सोने की जरूरत भी नहीं होगी वह भी सोना खरीदने की सोचेंगे।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
फिलहाल सोने के दाम निवेशकों की मांग के कारण बढ़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ वॉर की वजह से निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ वॉर की वजह से दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चित का माहौल बना हुआ है।
इसकी वजह से अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए निवेशकों ने बाजार से घन निकालकर सोने में इन्वेस्ट किया। जिससे सोने की मांग (Gold Rate) बढ़ी और दाम बढ़ गए।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
बता दें कि सोने का अगस्त वायदा 98000 के पार ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही COMEX पर सोने का भाव (Gold Rate on COMEX)$3400 के करीब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अमेरिका-ईरान तनाव से सोने में उछाल आया है।
शुरुआती कारोबार में हाजिर सोना 0.7 प्रतिशत से बढ़कर 3,375.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1.5 प्रतिशत बढ़कर 3,395 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
क्यों गिरेंगे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आई है। जॉन मिल्स के अनुसार सोने के दाम इसलिए गिरेंगे क्योंकि उस समय सोने की मांग कम और आपूर्ति ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि तब तक टैरिफ वॉर जैसे हालात सामान्य हो जाएंगे और बाजार में हरियाली होगी। इससे निवेशक भी बाजार में लौट जाएंगे और सोना काफी सस्ता हो जाएगा।
नवंबर दिसंबर तक इतने रुपये का हो जाएगा सोना
जॉन मिल्स का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम 1800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगे। अगर इतने ही दाम कम हो जाते हैं तो नेशनल लेवल पर भी सोना (Gold Rate) काफी सस्ता होगा। भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो साल के अंत तक सोने के दाम 56000 पर पहुंच सकते हैं। यानी कि नवंबर में 60000 के आसपास व दिसंबर में सोना 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। (13 june gold price )