gold price today : सोने के भाव में लगातार कई दिनों से तेजी देखी जा रही थी। अब अचानक सोने के दाम (Gold Price 31 may) मुंह के बल आ गिरे हैं। अब लंबे समय बाद ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिला है। आइये खबर में जानते हैं 24 व 22 कैरेट सोने का ताजा भाव –
सोने के भाव में मई माह के लास्ट में अचानक गिरावट आई है। अब तक सोने के दाम (sone ka bhav) तेज रफ्तार से दौड़ रहे थे। चांदी के दामों (silver price today) में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
इस गिरावट के बाद सोना चांदी (sona chandi ka bhav) खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को राहत मिली है। सोना सस्ता होने से निवेशकों को झटका लगा है, आगामी समय में सोना चांदी के रेट (gold silver price today) में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
सोना-चांदी के ताजा भाव –
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) आज गिरावट पर रहे। 24 कैरेट (24 carat gold price) शुद्ध सोने के दामों में 800 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरावट देखी गई। यह अब 97,600 रुपए प्रति तोला हो गया है। 22 कैरेट सोने के दाम 91,300 रुपए (22 carat gold price) प्रति तोला हुए हैं। इनमें भी प्रति 10 ग्राम पर 800 रुपये की तगड़ी गिरावट आई है। प्रति किलो चांदी (chandi ki kimat) आज 300 रुपए की गिरावट पर ट्रेड करती रही। यह 100,300 रुपए प्रति किलो हो गई है।
चांदी के रेट में तगड़ा उलटफेर –
सोने के साथ ही चांदी के दाम (chandi ka bhav) भी आज गिरे हैं। इसके बाद भी एक किलो चांदी का भाव एक लाख रुपए से कम नहीं हुआ है। तगड़े उलटफेर के साथ सात दिनों के दौरान चांदी (silver rate 30 may) दो बार एक लाख रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है। चांदी की मांग बढ़ने से इसके दाम हाई होने लगे हैं।
यह कहना है विशेषज्ञों का-
विशेषज्ञों का मानना है कि अब चांदी कई दिनों तक एक लाख के रेट (silver price today)पर बनी रह सकती है। इसलिए खासतौर से चांदी खरीदने का यह सही समय हो सकता है। सोने के दाम (sone ka bhav) अधिक होने के कारण लोग चांदी में निवेश अधिक कर रहे हैं।
अभी जारी रहेगा भाव में उतार चढ़ाव-
एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी कुछ दिन और सोना चांदी के भाव (gold silver price today) में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। अब ब्याह शादी का सीजन भी कम हो गया है। इससे सोने सहित चांदी की मांग भी कम हुई है। इसका असर इसके दामों पर पड़ा है। आने वाले कुछ माह में सोने के रेट (gold rate update) अधिक हो सकते हैं, लेकिन चांदी के भाव में स्थिरता व उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा।