Gold Price Today : लग्न का सीजन चल रहा है, ऐसे में शादियों की सीजन के बीच सोने और चांदी की डिमांड हमेशा बढ़ी हुई रहती है। अगर आप भी सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार यहां पर सोने और चांदी के दाम चेक कर लें। बता दे की सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आईए जानते हैं 24 कैरेट सोने से लेकर 14 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे है?
Gold Price Today
होली से पहले सोने और चांदी के दाम (Silver Price Today) में गिरावट देखी जा रही है। बता दे कि झारखंड के स्टील सिटी बोकारो के सराफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81800 रुपए दर्ज की गई है। वही 24 Carat प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 86000 रुपए दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा चांदी (Silver Price) प्रति किलो 98000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहे हैं।
सराफा बाजार और बोकारो के ज्वैलरी एसोसिएशन के सदस्य सुभाष शर्मा जी की तरफ से बताया गया कि सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट और चांदी के भाव (Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है। प्रति किलो चांदी के भाव में लगभग ₹1000 की तेजी देखी गई है। उन्होंने बताएं की चांदी के प्रति किलो भाव 98000 प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है। जबकि कल चांदी के भाव संतान में हजार रुपए के दर से भी गई थी।
Gold Price Today : सोने के भाव में हुआ गिरावट
सुभाष शर्मा जी के तरफ से यह भी बताया गया की 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम को 81900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि आज इसकी कीमत 81800 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है। यानी कि दम ₹100 के लगभग कम देखी गई है। वहीं सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम 86200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीदा गया था। वही आज इसकी कीमत 86000 ते की गई है यानी कि इसके भाव में भी ₹200 की कमी देखी गई है।
जानिए 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट सोने के दाम
24 कैरेट सोने का भाव 87800 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव 81800 रुपए प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोने का भाव 76500 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने का भाव 65910 रुपए प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोने का भाव 51230 प्रति 10 ग्राम
सोना और चांदी का गहना बनवाए सिर्फ 14 कैरेट में
अगर आपका बजट कम है तो आप 14 कैरेट में सोने और चांदी के गहने बनवा सकते हैं। 14 कैरेट सोने का भाव अभी 51230 प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से आप ₹50000 में लगभग सोने और चांदी के गहने बना सकते हैं। सोना और चांदी के दाम प्रत्येक शहर में अलग-अलग तय होते है। बता दे की सोने और चांदी का यह दाम मेकिंग चार्ज को छोड़कर बताए गए हैं। प्रत्येक शहर में अलग-अलग गहने को मेकिंग चार्ज भी लगाए जाते हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा इन बातों का रखें ध्यान
सोने की खरीदारी करते समय कभी भी क्वालिटी को नजर अंदाज न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही सोना की खरीदारी करें। यही शुद्ध सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताने की भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं जिसे देखकर आप समझ सकते हैं।