Gold Price : सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है तो वहीं निवेशकों को झटका लगा है। पिछले काफी दिनों से रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहा सोना और चांदी अब धड़ाम से नीचे गिरी आज सोने (Sone ki kemat) और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी किस रेट मिल रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में साल दर साल तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न 2025 में दिया है। 2025 के पहली 6 में सोने (Gold Rate Update) ने लगभग 34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में 75 से 76000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला है। सोना अब 100000 रुपये के पार जा पहुंचा है लेकिन इसमें लगातार तेजी के बाद अब गिरावट दर्ज की गई है।
कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट आई है, जिसकी वजह से पिछले काफी दिनों से महंगे हो रहे सोने की कीमतों (Gold Rate) से परेशान आम लोगों को राहत मिली है जबकि निवेशकों को झटका लगा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
त्योहार और शादियों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सोने में चांदी (Silver price) के गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि हाल ही में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
झारखंड की राजधानी रांची के सराफा बाजार (Gold price in Bullion Market) में आज 24 कैरेट सोना 97970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जबकि 22 कैरेट सोना 93300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो 126000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट-
रांची के सराफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने कीमतों (24K Gold price) में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना जो कल 93900 प्रति 10 ग्राम मिल रहा था। वह आज 93300 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यानी 22 कैरेट सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को 24 कैरेट सोना (24K Gold price Latest Update) 98000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज यानी 28 जुलाई को इसकी कीमत 97970 प्रति 10 ग्राम है यानी 24 कैरेट सोने में 630 रुपए की कमी आई है।
चांदी के भी लुढ़के दाम-
रांची ज्वैलरी एसोसिएशन के मुताबिक सोने और चांदी (Chandi ke keemat) दोनों ही कीमती धातुओं के दाम आज लुढ़क गए हैं। सोमवार यानी 28 जुलाई को चांदी की कीमत 126000 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। वहीं शनिवार को इसकी कीमत 128000 प्रति किलोग्राम थी इसका मतलब यह है कि चांदी (Silver price latest update) में 2000 रुपये की गिरावट देखी गई है
बोकारो में सोने का भाव –
22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 1,16,000 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है।
जमशेदपुर में सोने का रेट-
22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 91,600 रुपये
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 100,000 रुपये
चांदी 1,13,230 रुपये प्रति किलो है।
देवघर में गोल्ड रेट-
22 कैरेट सोने की कीमत 89,962 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का 98,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 1,13,230 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है।
सोने की खरीदी करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान-
सोना एक कीमती धातु है जिसकी कीमतें पिछले काफी दिनों से तेज (Gold price hike) रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि सोना खरीदते (Gold buying tips) समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। ( 28 july gold price )
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को जरुर चेक करें। इसके साथ ही हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदे क्योंकि सोने की यही सरकारी गारंटी है। इन सभी चीजों की जांच पड़ताल करने के बाद ही सोना खरीदी करें।
