Gold Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी के बाजार में तेजी देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई के सराफा बाजार में निवेशकों की गतिविधियों के बीच सोने और चांदी के दाम बढ़ते हुए नजर आए। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है सोना-चांदी के आज के ताजा रेट-
शनिवार को सोने के भाव में फिर तेजी देखने को मिली। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में इसका भाव 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपये यानी 1.24% बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है, जिससे घरेलू बाजार में भी सोना उछला। वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता भी बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai gold price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु (Banglore gold price) में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली – 143610 -156650
मुंबई – 143460 – 156500
अहमदाबाद – 143510 – 156550
चेन्नई – 143460 – 156500
कोलकाता – 143460 – 156500
हैदराबाद – 143460 – 156500
जयपुर – 143610 – 156650
भोपाल – 143510 – 156550
लखनऊ – 143610 – 156650
चंडीगढ़ – 143610 – 156650
जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।
चांदी की कीमत (Silver Price)-
चांदी की कीमतों में 21 फरवरी की सुबह तेजी (silver price hike) देखने को मिली। वर्तमान में चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver price in Delhi bullion market) 18,000 रुपये यानी 7.32% बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी पार किया था।
