भारत में सोने–चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सप्ताह की शुरुआत में जहां सोना तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, वहीं 17 दिसंबर की सुबह सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में यह कमजोरी मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट में नरमी और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली का नतीजा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर मूल्य फिसलकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस आ गया है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है।
दिल्ली में सोने का आज का रेट
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,22,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के गोल्ड रेट
तीनों बड़े महानगरों—मुंबई, चेन्नई और कोलकाता—में भी गिरावट दर्ज की गई है।
- 22 कैरेट सोना: 1,22,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव
इन शहरों में भी भाव लगभग समान रहा:
- 24 कैरेट सोना: 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 1,22,690 रुपये प्रति 10 ग्राम
आज प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट रेट (₹) | 24 कैरेट रेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,22,840 | 1,34,000 |
| मुंबई | 1,22,690 | 1,33,850 |
| अहमदाबाद | 1,22,740 | 1,33,900 |
| चेन्नई | 1,22,690 | 1,33,850 |
| कोलकाता | 1,22,690 | 1,33,850 |
| हैदराबाद | 1,22,690 | 1,33,850 |
| जयपुर | 1,22,840 | 1,34,000 |
| भोपाल | 1,22,740 | 1,33,900 |
| लखनऊ | 1,22,840 | 1,34,000 |
| चंडीगढ़ | 1,22,840 | 1,34,000 |
2026 तक कितना बढ़ सकता है सोना? एक्सपर्ट की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि
- डॉलर–रुपया विनिमय दर स्थिर रहती है
- और वैश्विक बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव नहीं आते
तो 2026 में सोना 5% से 16% तक मजबूत हो सकता है।
सिर्फ इस साल ही घरेलू बाजार में सोना 65% से ज्यादा चढ़ चुका है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट आई है।
आज सुबह चांदी की कीमत 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर मूल्य 63.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
चांदी की कीमतें भी सोने की तरह वैश्विक संकेतों, औद्योगिक मांग और निवेशक सेंटीमेंट पर निर्भर करती हैं।
