Gold Latest Price : सोने और चांदी के बढ़ते भाव ने सभी के पसीने छूड़ा दिए हैं। दोनों ही कीमती धातुओं के दाम नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। लेकिन दिवाली के बीतते ही अचानक सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे सोना खरीदारों की मौज हो गई है। वहीं निवेशकों को झटका लगा है। अगर आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका है। चलिए जानते हैं अब 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा है।
सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। जी हां, पिछले काफी दिनों से रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे सोने व चांदी कीमतों में अब गिरावट दर्ज की गई है। दिवाली पर दोनों कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। लेकिन अब त्योहारों के जाते ही सोने और चांदी (Gold Silver rate hike) की डिमांड में कमी आई है और लगातार इनके रेट कम हो रहे हैं। इससे ग्राहकों को फायदा हो रहा है वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ती जा रही है।
आज सोने-चांदी का ताजा भाव –
देशभर में सोने-चांदी के रेट (Sone Chandi Ka Bhav) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का कभाव 1,23,560 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) 1,47,510 रुपए प्रति किलोग्राम है।
सोने में लगातार गिरावट –
दीवाली (Diwali 2025) के बाद से सोने-चांदी के रेट में लगातार गिरावट आ रही है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,23,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों की बात करें तो 1,47,510 रुपए प्रति किलोग्राम है यानी कि 26 अक्टूबर के मुकाबले आज सोने-चांदी के रेट में हल्की गिरावट आई है।
बीते 1 साल में कितना सस्ता और महंगा हुआ सोना –
बता दें कि, चांदी (Silver Rate Hike) में पिछले एक साल में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। कीमत लगातार 1 लाख प्रति किलोग्राम के ऊपर बनी हुई हैं यानी कि लॉन्ग टर्म में अगर देखा जाए तो साल 2005 से 2025 तक में चांदी की कीमतों में लगभग 668.84 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है, जबकि गोल्ड की बात करें तो, 2005 में 7,638 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव था, जो अब 2025 तक बढ़कर 1,25,000 रुपए से ज्यादा हो गया है यानी कि लगभग 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
सर्राफा बाजार में सोने का ताजा भाव –
सोने-चांदी (Gold-Silver Rate Today) में लगातार बढ़ोतरी की वजह से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खासकर मिडिल क्लास के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। आज ज्वेलरी मार्केट में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमत-
24 कैरेट सोना- 123,560 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना- 113,263 प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोना- 102,967 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना- 92,670 प्रति 10 ग्राम
16 कैरेट सोना- 82,373 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना- 72,077 प्रति 10 ग्राम
12 कैरेट सोना- 61,780 प्रति 10 ग्राम
10 कैरेट सोना- 51,483 प्रति 10 ग्राम
