Gold Rate : सोने के दामों में बड़ा फेरबदल हुआ है। सोने के दाम अब भी आम आदमी की रीच से दूर हैं। सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जा रही है। सोने के दाम अभी एक हाइट पर खड़े हैं। सोने के दाम इतनी ऊंचाई पर है कि आम लोगों के लिए सोना खरीदना संभव नहीं लग रहा है। सोना खरीदने के लिए लोगों को पहले 25 बार सोचना पड़ रहा है। जरूरत के लिए सोना खरीदना भी अब मुसीबत बन चुका है।
सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ौतरी पर हैं। सोने में कुछ दिन की गिरावट के बाद तेजी शुरू हो गई है। सोने के दामों की इस तेजी से निवेशक खुश हैं तो आम उपभोक्ता दूखी हैं। आम लोग सोना खरीने में असमर्थ होते जा रहे हैं।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर को माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला लिया गया।
इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल का माहौल हो गया और निवेशकों ने अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए बाजार में से अपना पैसा निकालकर सोने में निवेश करना शुरू कर दिया। जिससे सोने की मांग बढ़ गई और सोने के दाम भी बढ़ गए।
एक झटके में इतना बढ़ा सोना
सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Rate) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव एक झटके में ही आज 929 रुपये बढ़े हैं। सोने के दाम 97,164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने की तरह ही चांदी के रेट में 454 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। अब यह 105948 रुपये प्रति किलो पर है।
जीएसटी के साथ लाख पार जा चुका सोना
जीएसटी के साथ सोने की कीमत (Gold Rate) 1,09,126 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी के साथ 100078 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के दाम अपने हाईएस्ट की रेंज में चल रहे हैं। सोने की इस तेजी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
अलग अलग हो सकती है कीमत
सोने के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किए जाते हैं। आईबीजेए के दामों में जीएसटी को इन्कलूड नहीं किया जाता।
हर शहर में सोने के दामों में 1000 से 2000 रुपये का अंतर हो सकता है। आईबीजेए दिन में दो बार सोने के रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
जानिए कैरेट वाइज सोने के दाम
आईबीजेए के अनुसार 23 कैरेट सोने के दाम 925 रुपये बढ़े हैं। यह अब 96775 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गए हैं। 22 कैरेट सोने के औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 851 रुपये चढ़कर 89,002 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
वहीं 18 कैरेट सोना 697 रुपये महंगा हुआ है। इसके दाम (Gold Rate) 72873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 544 रुपये बढ़कर 56841 रुपये पर दर्ज की गई है। ( 13 june gold price )
21424 रुपये बढ़ चुका सोना
सर्राफा बाजारों में सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई से 1936 रुपये कम हैं। परंतु, 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इस साल सोना (Gold Rate) 21424 रुपये और चांदी 19931 रुपये महंगी हो चुकी है। पिछले साल के अंत में सोना 76,045 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ।