Gold Price Today : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सोना लगातार नई ऊचाईयों को छू रहा है। हर दिन सोने के दामों में तेजी देखने को मिल ही है। अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज 18 जून को भी सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav)में जोरदार उछाल आया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं। इस समय में सोने का भाव (Gold-Silver Price 19 June) 95,000 रुपये से ऊपर ट्रेंड कर रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी चमक जारी है। खबर में जानिए की आज 19 जून को सर्राफा बाजार में 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
कितने हो गए सोने के भाव
आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rate)100,510 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं और 22 कैरेट सोना का भाव 92,140 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, राजधानी भोपाल में सोने के भाव में 750 रुपए का उछाल आया है।
भोपाल में सोने के भाव
- 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 91,364 रुपए प्रति 10 ग्राम
- बीते दिन 22 कैरेट सोने का रेट 90,677 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोने का भाव (Bhopal Gold Prices)99,670 रुपए प्रति 10 ग्राम
- बीते दिन 24 कैरेट सोने का रेट 98,920 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
- इसके साथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चांदी के भावों में 4,520 रुपए की बढ़त हुई है।
- चांदी का भाव (Silver Rate)109,990 रुपए प्रति किलो
- बीते दिन चांदी का भाव 106,470 रुपए प्रति किलो
सोने के साथ चांदी की भी बढ़ी चमक
सोने के भाव (Sone ke Rate)95,000 के पार जाने के बाद अब सोने के भाव एक लाख पार पहुंच गए थे लेकिन उसके बाद इनके रेट में गिरावट देखी गई थी। जिसके बाद सोने में 750 रुपए का फिर उछाल आया। इस समय में देशभर में 24 कैरेट गोल्ड रेट 99,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं।
बीते दिनों इसके भाव 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। इसके साथ ही चांदी के रेट 110,070 रुपए प्रति 1 किलो पर बिक रही है और बीते दिन इसकी कीमत (Gold Prices) 106,550 रुपए प्रति किलो थी।
सोना खरीदते समय हॉलमार्किंग का रखें ध्यान
जब भी आप सोना खरीद रहे हैं तो कभी भी सोने की क्वालिटी से समझौता न करें। जब भी सोना खरीदें तो हॉलमार्क (Gold Hallmark) देखकर ही गहने खरीदें। क्योंकि सोने की हॉलमार्किंग ही सरकारी गारंटी है।
हॉलमार्किंग का निर्धारण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (bureau of indian standards) द्वारा किया जाता है। बता दें कि हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे देख और सोच समझकर ही गहना खरीदना चाहिए। ( 19 june gold price )