Gold Silver Price : महंगी धातुओं की बात करें तो इन दिनों सोना और चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रति तोला सोना जहां 1 लाख रुपये की कीमत को पार कर चुका है, वहीं प्रति किलोग्राम चांदी भी 1 लाख (chandi ka rate) के आंकड़े से पार हो चुकी है। आज प्रति तोला सोना 1 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है। अगर सोना चांदी (sona chandi ka bhav) की खरीददारी करना चाहते हैं तो आज के ताजा भाव (gold rate 24 april) जरूर जान लें।
रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोना चांदी के दामों पर आज अचानक ब्रेक लगा है। 10 ग्राम सोने के रेट ने पिछले दिनों ही 1 लाख के आंकड़े को पार किया था, अब ये फिर से मुंह के बल आ गिरा है। चांदी के भाव (silver price today) में भी आज स्थिरता आई है।
इस समय सोना चांदी खरीदना ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि यह बात गौर करने की है कि गिरावट के बावजूद भी सोना और चांदी दोनों के रेट (sona chandi ka bhav) हाई लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। अब अक्षय तृतीया पर रेट और बढ़ सकते हैं, इसलिए ग्राहक पहले ही सोना खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
ये हो गए सोना-चांदी के ताजा भाव –
सोना में आज जहां गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति तोला के हिसाब से 3600 रुपए गिर गया है। इसके बाद यह 98, 200 रुपए प्रति तोला हो गया है। 22 कैरेट सोने के दाम भी 3500 रुपए प्रति तोला कम हो गए हैं। यह 91,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के दाम कल के 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर ही चल रहे हैं। इनमें कोई उतार चढ़ाव नहीं आया है।
सोने की मांग का कीमतों पर असर-
सोने की मांग बढ़ने से सोने के रेट (sone ka bhav) हाई होते हैं, अब ब्याह शादी का सीजन बीत रहा है, इस कारण सोने की मांग कम होने लगी है। इसी कारण रेट भी कम होते नजर आ रहे हैं।
अनुमान है कि आगामी दिनों में सोना चांदी (gold silver price) के गहनों की मांग बढ़ेगी, जिसका असर इसकी कीमतों पर भी पड़ेगा। एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि सोने के साथ ही चांदी में भी कुछ माह बाद तेजी आएगी। इस समय सोना चांदी (gold silver price today) के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इनके ताजा रेट पता करने के बाद ही ज्वैलरी शॉप पर जाएं।
शुद्धता को जांचकर खरीदें सोना-
अब हर दिन सोना (gold rate today) अपने नए ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है। करीब 6 दशक पहले सोना 100 रुपए प्रति तोला भी मिलता था, लेकिन अब यानी 60 साल में सोना 100 रुपए से लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट (gold rate 24 april) पर पहुंच गया है। महंगा होने के कारण सोने की जांच परख जरूरी है। गहने खरीदने समय इनकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें।