Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से सोने की कीमत में भारी गिरावट (Gold Silver Price fall) आई है। बता दें कि सोना 5,677 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 25,000 रुपये की गिरावट आई है। खबर में जानिये इस बारे में।
लंबे समय से बढ़ रही सोने की कीमत पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं निवेशकों को इसकी वजह से नुकसान हो रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
दिवाली के बाद गिरे सोना चांदी के दाम
दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी (Siver price Fall) भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज यानी, 23 अक्टूबर को 10 ग्राम वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ पहुंची है। इससे पहले ये 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए (Sone ki keamt) पर चल रहा था। इसके अलावा 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बना लिया था।
एक दिन में इतनी लुढ़की सोने की कीमत
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत में 10,549 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ पहुंची है। इससे पहले चांदी की कीमत (Silver price Hike) 1,63,050 रुपए प्रति किलो पर चल रही थी। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
सोने चांदी की कीमतो में गिरावट की वजह
भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना
दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी (gold and silver Buying Tips) की खरीदारी का सिलसिला अब थम गया है। इसकी वजह से सोने-चांदी की डिमांड में कमी दर्ज की जा रही है।
अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में ढील
सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में मुश्किल समय में लोग इनकी खरीदी कर सकते हैं। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और चीन के शी जिनपिंग के बीच अगले हफ्ते मीटिंग होने की उम्मीद है। इसकी वजह से ट्रेड वॉर की चिंता कम हो गई है।
प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल
रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट को बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI Kya h) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच गई थी। इस वजह से ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।
इस साल इतनी उछली सोने चांदी की कीमत
बता दें कि इस साल सोना 47,745 रुपये और चांदी 66,484 रुपये महंगी हो गई है। इस साल अब तक सोने की कीमत 47,745 रुपए तक उछली है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए पर चल रहा था, जोकि अब 1,23,907 रुपए पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत भी इस दौरान 66,484 रुपए तक बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए पर चल रही थी, जोकि अब 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोने की खरीदी करते समय दें इन बातों का ध्यान
सोने की खरीदी करते समय ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के हॉलमार्क की जरूर से जांच करनी चाहिए और सर्टिफाइड गोल्ड की ही खरीदी करनी चाहिए। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग की मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।
सोने के गहनों की खरीदी करते समय इसके सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करना चाहिए। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग रहती है।
