Gold Rate today : सोने के दाम पिछले कुछ दिनों से रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे थे, जिन पर अचानक शुक्रवार को ब्रेक लग गया। इससे सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली मिली है। अगर आप भी इस समय सोना-चांदी (sona chandi ka aaj ka bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका हो सकता है। आइये जानते हैं इस समय क्या हो गए हैं 22 और 24 कैरेट सोने के भाव।
सोने और चांदी के दामों में इस महीने भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के रेट अब औंधे मुंह गिर गए हैं। वहीं चांदी के दामों में भी बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत (latest gold price) में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है,
इसलिए यह समय आपके लिए सोना खरीदने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वेडिंग सीजन के कारण किसी भी समय सोने के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि इस सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है, फिलहाल सोने के भाव (Gold Silver Rate 21 February) में आई नरमी खरीददारी के लिए अधिक उपयुक्त है।
दिल्ली में सोना-चांदी का भाव –
नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट 86,010 रुपए (delhi Gold Rate) प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं, वहीं ये कल 86,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। यहां चांदी का भाव आज 21 फरवरी शुक्रवार को 97,225 रुपए प्रति 1 किलोग्राम दर्ज किया गया है। वीरवार को चांदी 96,825 रुपए (chandi ka rate) प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी थी।
भोपाल में सोना-चांदी का भाव-
22 कैरेट सोने का रेट इस समय भोपाल में 78,720 रुपए (Bhopal Gold Rate) प्रति 10 ग्राम है, जो कल 78,880 रुपए प्रति तोला के करीब थे।वहीं 24 कैरेट सोने की बात करें तो ये 85,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं जो कल वीरवार को 86,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब थे। यहां पर चांदी का भाव 97,110 रुपए प्रति किलो है और कल वीरवार को चांदी के रेट 96,755 रुपए प्रति किलो थे।
एक सप्ताह में सोने के भाव में बदलाव –
पिछले 1 हफ्ते में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम पर लगभग 2500 रुपए तक बढ़े हैं। शुक्रवार को सुबह के कारोबारी सत्र के बाद फिर से सोने के दामों (sona chandi ka taja bhav) ने ऊंची छलांग लगाई है। जल्द ही 10 ग्राम सोने के रेट 90 हजार से पार हो सकते हैं।
हॉलमार्क से पहचानें सोने की शुद्धता –
जब भी आप सोना खरीदें तो इसकी क्वालिटी का जरूर ध्यान रखें। यह बहुत महंगा होता है, अगर जरा भी वजन कम हुआ या मिलावटी हुआ तो आपको मोटा चूना लग जाता है। इसलिए हमेशा हॉलमार्क (gold hollmark) देखकर ही गहने खरीदने चाहिए। सोने की सरकारी गारंटी का प्रमाण हॉलमार्क ही है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से इसे निर्धारित किया जाता है।
हॉलमार्क अंकों की बात करें तो ये कैरेट के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इन हॉलमार्क अंकों को आपको पता होना चाहिए, उसी अनुसार सोने को खरीदें। जैसे 999 हॉलमार्क अंक है तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 916 हॉलमार्क अंक है तो 91.6 प्रतिशत सोने की शुद्धता (sudh sone ki pahchan) होती है। ये 22 कैरेट सोने पर अंकित होता है, अधिकतर गहने 22 कैरेट सोने से ही बनते हैं।
नए साल में सोने की ऊंची छलांग-
साल 2025 का दूसरा महीना ही चल रहा है। इस साल के कुछ ही दिनों में सोना प्रति तोला (gold price hike) के हिसाब से 10 हजार रुपए से भी ज्यादा महंगा हो चुका है। ऐसे में यह जल्द ही एक लाख की कीमत (Gold-Silver Price 21 February) को पार कर जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की मांग और भाव बढ़े हैं। आने वाले समय में सोना और भी महंगा हो सकता है। विशेषज्ञों का भी अनुमान है कि इस साल के अंत तक सोना 1 लाख रुपये प्रति तोला आसानी से पहुंच जाएगा।
नोट- सोने-चांदी के रेट जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज के अनुसार बदल जाते हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर भी इनके भाव जरूर चेक कर लें।