Gold Price in a Week : सोने की कीमतें आसमान छू रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा है। पिछले हफ्ते में सोने के रेट 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं। निवेशक और आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोने की कीमतों (Sone ke rate) तेजी का सिलसिला जारी रहेगा या सोने की कीमतें थमेंगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है।
इस समय में सोना तेजी के रथ पर सवार है। सोने की कीमतें हर दिन बढ़ रही है। सोने की कीमतें सर्राफा बाजार में रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। सुत्रो के अनुसार पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 3 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया है।
हालांकि इस बीच एक दिन सोने की कीमत (Gold Price in a Week) में गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद में सोने की कीमतों में फिर से बढ़ौतरी हुई। अब सोने की कीमत में तेजी आगे रहेगी या नहीं, इस पर एक्सपट ने अपनी राय दी है।आइए जानते है इस बारे में।
बीते हफ्ते कितने बढ़े थे सोने के रेट-
कई कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate Weekly Update) में यह तेजी देखी गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते डिमांड बढ़ने से सोने की कीमत में बढ़ौतरी हो रही है। इससे पहले बीते हफ्ते की शुरुआत में ही सोने में तेजी दर्ज की गई थी।
21 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के रेट (gold rate in delhi) में 1650 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद इसकी कीमतें 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसके साथ ही 3 प्रतिशत जीएसटी लगाने के बाद सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर गया था।
हफ्ते के अंत में भी सोने में तेजी बरकरार-
हालांकि ये बीता ये हफ्ता तेजी भरा रहा। इसके साथ ही दो दिन पहले सोने के भाव (Sone ke bhav)में 180 रुपये की तेजी आई, जिसके बाद सोने के रेट बढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर हुए। ऐसे में देखें तो सोने की कीमत (Sone ki kimat) में पिछले हफ्ते 3,450 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
यानी की हिसाब लगाया जाए तो बीते एक हफ्ते में सोने ने 3.51 प्रतिशत रिटर्न दिया। हालांकि यह रिटर्न इससे पिछले के हफ्ते से भी ज्यादा है। इससे पहले 14 से 18 अप्रैल वाले हफ्ते में सोने का रिटर्न (Weekly gold return) 1.84 प्रतिशत पर था, लेकिन उस समय मार्केट सिर्फ तीन दिन ही खुली थी।
इस वजह से बढ़ रही सोने की कीमत-
एक्सपर्ट का कहना है कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक सोना ज्यादा खरीद रहे हैं, इस वजह से सोने के दाम (Gold price hike) बढ़ रहे हैं। सोना इस समय में निवेशकों का बेहद पसंदीदा ऑप्शन बना हुआ है, क्योंकि वे ऐसा डॉलर के कमजोर होने और महंगाई से बचने के लिए कर रहे हैं।
दुनिया में व्यापार को लेकर झगड़े और अलग-अलग देशों में लड़ाईयां (Gold Price) चल रही है, जिसके चलते निवेश (Gold investment)सोने को सुरक्षित मान रहे हैं और इसमे निवेश को रास्ता अपना रहे हैं।
जानिए आगे सोने कीमत बढ़ेगी या गिरेगी-
अब कई निवेशकों के मन में सोने के रेट (Gold rate updates) से जुड़े कई सवालात आ रहे हैं। जिस हिसाब से सोने में कीमत में तेजी आ रही है, उसे लेकर एक्सपर्ट काफी अलर्ट हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों को अभी सोने के दाम को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोने के दाम (Sone ke taja bhav) बहुत ज्यादा बढ़ चुके है। जानकारों के अनुसार सोने के दाम में बढ़ती तेजी पर अब ब्रेक लग सकता है।
अब कब बढ़ सकते हैं सोने के दाम-
एक्सपर्ट ने इस बारे में अपनी राय देते हुए कहा कि अब सोने की कीमतें (Gold Rate Down) बढ़ने के आसार काफी कम है। एक्सपर्ट के अनुसार टैरिफ वार (Tariff War) और अमेरिका में ब्याज दरें कम होने की आशंका के चलते वैसे ही सोने को इतना प्रभावित कर चुका हैं। अब सोने के दाम में इजाफा तभी होगा जब कोई नई बात सामने आएगी।
अगर अर्थव्यवस्था अच्छी होती है या दुनिया में तनाव कम होता है, तो इससे सोने के दाम (Gold rate Down) में गिरावट आ सकती हैं। हालांकि एक्सपर्ट का यह कहना जल्दबाजी होगी कि सोने के दाम में जल्द ही बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि सोने के रेट में थोड़ी गिरावट आ सकती है।