Gold Rate :सोने के दाम लगातार गिरने के बाद काफी बढ़ गए हैं। सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से अपने हाई की ओर पहुंच गया है। सोने के दामों में कई दिन की गिरावट के बाद यह हरियाली आई है। बढ़ते दामों ने निवेशकों के माथे की चिंता की लकीरें कम हुई है।
इस महीने काफी गिरने के बाद सोना एक बार फिर से बढ़ गया है। सोने के दामों (Gold Rate) में इस बढ़ौतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। जो उपभोक्ता सोच रहे थे कि सोना अब कम होगा, लेकिन सोना फिर से बढ़ गया है। आइए जानते हैं सोने के क्या दाम चल रहे हैं। (Gold rate on 20 May 2025)
सोने के दामों में बढ़ौतरी का कारण
सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिकी राजनीति में हुआ बदलाव है। अमेरिका में इलेक्शन में डॉनाल्ड ट्रंप को जीत मिली और ट्रंप ने मेइ अमेरिका ग्रेट अगेन के तहत टैरिफ का मुद्दा विश्वभर में उठाया। ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स का फॉर्मूला निकाला और जो देश जितना टैक्स लगा रहा है, उस पर भी सेम टैक्स लेकर आए।
यह टैरिफ वॉर ऐसा छीड़ा की बाजार में हालत खराब हो गए और निवेशकों ने बाजार को छोड़कर सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रुख किया और सोने के दाम (Gold Rate) दिन प्रतिदिन बढ़ते चले गए। सोना सातवें आसमान पर जा बैठा।
हालांकि सोना अभी उतार चढ़ाव के दौर से चल रहा है। कभी दाम कम तो कभी ज्यादा हो रहे हैं। सोने के दामों में अनिश्चितता बनती भी दिख रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना कुछ दिन ऐसे ही स्थिर जैसी स्थिति में रह सकता है।
इंटरनेशनल बाजार में ये हैं सोने के दाम
कमोडिटी बाजार की बात करें तो शुक्रवार को गिरावट के बाद सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 डॉलर बढ़ा है। अब सोना (Gold Rate) बढ़कर 3250 डॉलर के पास पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम की बात करें तो यह भी 33 डॉलर के करीब चल रही है। वहीं, सोने के साथ साथ कच्चे तेल की कीमतों में डेढ़ प्रतिशत की तेजी देखी गई। (Gold rate on 20 May 2025)
एमसीएक्स पर सोने के दाम
सोने के दामों में एमसीएक्स पर कुछ ही घंटों में तगड़ी तेजी देखी गई है। यहां सोने के दाम 19 मई को 1:38 बजे शुक्रवार के मुकाबले 1,061 रुपये यानी 1.15% ज्यादा 93,502 रुपये दर्ज किए गए हैं। वहीं, दिन में सोने का लॉवर प्वाइंट 92800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
वहीं, सोना पिछले बंद के मुकाबले 1590 रुपये बढ़कर 94031 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया था। वहीं सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 93,024 पर खुला, जो शुक्रवार को 92,441 पर बंद हुआ था। आज सोने में हरियाली ही हरियाली रही है।
देश के सर्राफा बाजार में सोने के दाम
एक सप्ताह में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 2,300 रुपये से अधिक की कम हो गई थी। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन अनुसार 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 2,375 रुपये कम होकर 91,484 रुपये हो गई है।
यह पहले 93,859 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट के सोने का दाम कम होकर 83,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह भी पहले 85,975 रुपये प्रति तोला था। (Gold rate on 20 May 2025)
