Gold Rate Today In India : पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट (Gold Rate Price Fall) दर्ज की जा रही है। आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी आई है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी के ताजा रेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बना रहने वाला है। कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं निवेशकों की परेशानी बढ़ृ रही है। खबर के माध्यम से जानिये सोने और चांदी की ताजा कीमतों के बारे में।ञ
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
सोने और चांदी की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ती नजर आ रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम (10 gram gold Price) 1320 रुपये और 22 कैरट गोल्ड के भाव 1210 रुपये कम हो गया है। आज की बात करें तो आज इनके भाव प्रति दस ग्राम 10 रुपये कम हुए हैं। अब चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार दूसरे (Gold Price Fall) दिन फीकी पड़ी है और इन दो दिनों में प्रति किलोग्राम ये 7,100 रुपये सस्ता हुआ है।
सिटीवाइज जानिये सोने की कीमत-
दिल्ली
24 कैरेट सोना – 1,56,580
22 कैरेट सोना – 1,43,540
18 कैरेट सोना – 1,17,470
मुंबई
24 कैरेट सोना – 1,56,430
22 कैरेट सोना – 1,43,390
18 कैरेट सोना – 1,17,320
कोलकाता
24 कैरेट सोना – 1,56,430
22 कैरेट सोना – 1,43,390
18 कैरेट सोना – 1,17,320
चेन्नई
24 कैरेट सोना – 1,57,520
22 कैरेट सोना – 1,44,390
18 कैरेट सोना – 1,23,490
बेंगलुरु
24 कैरेट सोना – 1,56,430
22 कैरेट सोना – 1,43,390
18 कैरेट सोना – 1,17,320
हैदराबाद
24 कैरेट सोना – 1,56,430
22 कैरेट सोना – 1,43,390
18 कैरेट सोना – 1,17,320
लखनऊ
24 कैरेट सोना – 1,56,580
22 कैरेट सोना – 1,43,540
18 कैरेट सोना – 1,17,470
पटना
24 कैरेट सोना – 1,56,480
22 कैरेट सोना – 1,43,440
18 कैरेट सोना – 1,17,370
जयपुर
24 कैरेट सोना – 1,56,580
22 कैरेट सोना – 1,43,540
18 कैरेट सोना – 1,17,470
अहमदाबाद
24 कैरेट सोना – 1,56,480
22 कैरेट सोना – 1,43,440
18 कैरेट सोना – 1,17,370
लगातार फिकी पड़ी चांदी की कीमत-
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद फिर लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ने लग गई है। दो दिनों में एक किलो चांदी की कीमत 7,100 रुपये (Silver Price) तक सस्ती हुई है। आज 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है।
शहर के हिसाब से जानिये चांदी का रेट-
आज इसके प्रति किलोग्राम की कीमत में 100 रुपये तक की नरमी देखने को मिल रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी ये इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई (Silver Price in Chennai) में एक किलो चांदी का भाव 2,64,900 रुपये है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे कम चेन्नई में ही चमक रही है।
