Gold Price Pridiction : सोने की कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव का दौर बना रहता है। जहां एक और पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। सोने की कीमतों में गिरावट का यह दौर काफी समय से बना हुआ है आज हम आपको बताएंगे कि पिछले 15 सालों में सोने की कीमत में कितना उछाल आया है।
लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि पिछले 15 सालों के अंदर सोने की कीमतों में कितनी तेजी दर्ज की गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस रिपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आईए जानते हैं सोने की कीमतों (sone Ka bhav) के बारे में लेटेस्ट अपडेट।
पिछले काफी समय से बना हुआ था तेजी का दौर
पिछले काफी समय से ही सोने की कीमतों (Gold rate Hike) में तेजी का दौर बना हुआ है। मुख्य तौर पर सोने की कीमतों में तेजी कोरोना कल के बाद से दर्ज की गई है। पिछले 5 सालों से ही सोने की कीमतें नए स्तर को छूती दिख रही है। इस साल अगर गोल्ड के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो सोने ने सबसे लंबी छलांग 17 अक्टूबर को लगाई थी। 17 अक्टूबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price 2025) 1,30,874 रुपए चल रही थी। हालांकि दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
पिछले पांच दशक में सोने का भाव
पिछले पांच दशक में सोने की कीमतों (Gold rate) के बारे में बात करें तो 50 साल के अंदर सोने ने तीन बड़े मौके पर जबरदस्त तेजी दिखाई है। सोने में आई इस तेजी की वजह से हर समय सोने के रेट अलग-अलग बने हुए हैं। सोने की कीमतों में तेजी (gold rate hike 2025) की वजह के बारे में बात करें तो इसमें सबसे बड़ा कारण जियो पोलिटिकल टेंशन, वीक डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों की अस्थिरता रही है। इन करणों की वजह से सोने की कीमतों में मुख्य तौर पर तेजी देखने को मिली है।
1985 से 2000 तक सोने की कीमत
1980 के बाद से सोने की कीमतों (gold price) में गिरावट देखने को मिल रही थी। 1985 में सोने की कीमत करीब 68 प्रतिशत तक बढ़ी थी। हालांकि 10 सालों में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दिखाई है। पिछले 15 सालों का रुख करें तो 1985 से 2000 तक सोने की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।
हालांकि इसके बाद फिर सोने की कीमतों (sone ka bhav) में एक बड़े बदलाव का दौर सामने आया। साल 2001 से 2011 तक सोने की कीमत रॉकेट की रफ्तार से भी तेज दौड़ी है और सिर्फ 10 सालों में ही सोने की कीमतों ने 593 प्रतिशत तक का रिटर्न दे दिया।
अगले दो-तीन सालों में इतनी लुढ़की सोने की कीमत
इसके बाद अगले दो-तीन सालों में सोने की कीमतों (gold rate) में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2018 के बाद से सोने की कीमत लगातार उछाल आया है। इसके बाद फिर सोने ने 300 प्रतिशत तक का रिटर्न डिलीवर कर दिया है। इस अवधि के दौरान साल 2021 में ही सोनी की कीमत 22 फीसदी करेक्ट हुई।
आने वाले दिनों में सोने की कीमत
सोने की कीमतों (gold rate today) को लेकर एक्सपर्ट्स की राय जाने तो एक्सपर्ट्स ने बताया है कि ऐतिहासिक तौर पर सोने में हर बार लगभग 9 साल तक तेजी का लंबा दौर देखने को मिला है और इसके बाद अगले दो-तीन साल तक सोने की कीमतों (gold price) में गिरावट देखी गई है।
इसके अलावा एक्सपर्ट ने बताया कि अगर यह ऐतिहासिक पैटर्न फिर से दोहराया जाता है तो आने वाले कुछ ही समय में सोने की कीमतों में बंपर गिरावट देखने को मिलेगी। गोल्ड की तेजी के कारक कुछ अहम फैक्टर रहे हैं। जोकि अब मैच्योर हो रहे हैं।
