Gold Rate : सोने के भाव में उत्तार चढ़ाव होता रहता है, लेकिन अंत में दाम बढ़ते ज्यादा है और गिरते कम ही है। सोने (Gold Rate) के भाव में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में सोने के भाव में 24000 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ती कीमत के हिसाब से एक्सपर्ट्स ने सोने के भाव (gold price hike) के एक लाख होने को लेकर अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सोने के भाव 87335 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुके हैं। आज से पूरा एक साल पहले यह दाम 63 हजार 740 रुपये था। यानी एक साल में करीब 24 हजार रुपये की बढ़ौतरी हुई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सोना (Gold Rate) एक लाख रुपये कब पहुंचेगा। सोने को 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के लिए 13000 रुपये से भी कम की बढ़ौतरी की जरूरत रह गई है।
एक लाख पहुंचने के लिए सोने के भाव में करीब 13 फीसदी की बढ़ौतरी होनी रहती है। ऐसे में 2025 में सोने के भाव (Gold Rate Hike) इस नए कीर्तिमान को हासिल कर पाएंगे या नहीं, कर पाएंगे तो कितना समय और लगेगा। आइए आंकड़ों और एक्सपर्ट्स से समझते हैं पूरा गुणा गणित।
सोने के भाव में जबरदस्त तेजी जारी
2024 से शुरू हुई सोने (Gold Price Hike) की कीमतों में तेजी 2025 में भी जारी है। इस साल करीब डेढ़ महीने में ही सोने की कीमतों में 8,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की बढ़ौतरी हुई है। यानी की करी 12 फीसदी की बढ़ौतरी दर्ज की जा चुकी है।
17 फरवरी को सोने के भाव 87,335 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कुछ ही दिन पहले यह 88 हजार को पार कर गया था। अब सोने का दाम (Gold Rate) तेजी से बढ़ रहा है। अब आने वाले महीनों में सोने के भाव 1 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई जाने लगी है।
क्यों आ रही है सोने के भाव में तेजी
सोने की संभावित कीमतों की जानकारी से पहले सोने के भाव (Gold Price hike) में तेजी के पीछे के कारणों को जानना जरूरी है। इसका पहला रीजन है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों लगातार वैश्विक बाजार में अस्थितरता पैदा कर रही है। इस कारण लोग बाजार की बजाय सोने में निवेश करने को सेफ देख रहे हैं।
वहीं, सोने के भाव में बढ़ौतरी का दूसरा कारण है देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोने की खरीदारी से डिमांड और प्राइस में तेजी हर बार आ ही जाती है। बाजार में डिमांड ज्यादा होने के कारण सोने के भाव (Gold Rate record) में तेजी आती है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है। इसका असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वहीं, शेयरों में गिरावट के कारण भी सोने में निवेश बढ़ रहा है।
सोने के एक लाख होने पर जानिए एक्सपर्ट्स की राय
सोने का भाव फिलहाल 87000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है। सोने के भाव (Gold Rate 1 lakh) को 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के लिए 13,000 रुपये से भी कम की जरूरत रह गई है, यानी 14 फीसदी के आसपास की बढ़ौतरी हुई तो सोना एक लाख पहुंच जाएगा। वैसे, ज्यादातर एक्सपर्ट के अनुसार सोने में तेजी जारी रह सकती है, यह कुछ समय बाद गिरावट में भी आ सकता है। इस वजह से 2025 में सोने के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।
इस महीने 11 प्रतिशत बढ़ा सोने का भाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विशेषज्ञ नवीन माथुर कहते हैं कि 2024 में सोने के भाव (Gold Price Hike) में 27 फीसदी का उछाल आया है। 2025 में अब तक 11 फीसदी बढ़ चुका है। इतनी तेजी के पीछे विश्व की राजनीति और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दर में कटौती की उम्मीद की वजह से हो रहा है। उनके अनुसार अगर यह तेजी जारी रहती है तो सोना कुछ महीनों में ही एक लाख की कीमत को क्रॉस कर सकता है, लेकिन अगर वैश्विक अस्थिरता रुकती है तो यह दाम भी स्थिर हो सकते हैं।
90 हजार को कर सकता है पार
वहीं, अन्य विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार सोना प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 90 हजार के पार जा सकता है। परंतु, 1 लाख रुपये का स्तर अभी दूर है। सोना (Gold Rate) पहले भी कई बार महंगा होकर काफी गिरावट के साथ नीचे आया है। ऐसे में एक साल में इसका 1 लाख तक पहुंना कठिन है। वहीं, अगर टैरिफ वॉर चलता रहा तो यह रफ्तार जारी रह सकती है और फिर सोना नए कीर्तिमान भी बना सकता है।