Gold Rate : देश में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब सोने की कीमतों में उठक-पटक के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold Silver Rate 12 Feb) क्या चल रहे हैं।
बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब नरमी देखने को मिल रही है। अब आगामी दिनों में वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को राहत मिल रही है। अब इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate Updates) के ताजा अपडेट जारी कर दिए गए हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी की कीमतें
बीते दिनों की तेजी के बाद आज 13 फरवरी को MCX पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices on MCX) में गिरावट आई है। बता दें कि सोने चांदी के आंकड़े बाजार में चल रहे करेक्शन (Correction) को दिखाते हैं। MCX पर अप्रैल वायदा वाला सोना के भाव में आज 1,012 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद भाव कम होकर 157,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों (silver prices) में 2,508 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद भाव 260,510 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
अचानक से क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव
कई कारणों के चलते एकदम से ही सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट आई है। इन कारणों में मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा शामिल है। अब अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े बेहतर हो गए हैं, जिससे पता चला है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले से कहीं मजबूत है, जिससे US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की संभावना भी कम हो गई हैं।
इसके साथ ही मजबूत डेटा के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर (US Dollar in the Global Market) भी पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। जान लें कि जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की डिमांड में कमी आती है क्योंकि अन्य मुद्राओं के लिए इसे खरीदना थोड़ा कॉस्टली हो जाता है। बीते दिनों अचानक से सोने- चांदी में जो बड़ी तेजी आई थी, उस वजह से इन्वेस्टर्स ने ऊंचे भाव पर अपनी पोजीशन बेचकर मुनाफा कमाना शुरू किया है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना।
रिकवरी मोड में हैं सर्राफा बाजार
एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी जनवरी के आखिर में आई भारी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार अभी भी रिकवरी मोड में है। बीते दिनों सोना (Sone Ke Bhav) एक बार फिर भी 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी 2.75 लाख के करीब ट्रेड कर रही थी। एक्सपर्ट का कहना है कि सर्राफा बाजार में सोने के लिए 154,000 रुपये और चांदी के लिए 250,000 रुपये एक मजबूत सपोर्ट लेवल बना हुआ है।
