Gold Rate :सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते तीन-चार दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़ौतरी रिकॉर्ड की गई है। अगर आप भी आज सोना-चांदी (Gold-Silver Rate ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। आज 22 फरवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) में बढ़त हुई है। अब एक बार फिर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचता नजर आ रहा है। खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने -चांदी के लेटेस्ट रेट क्या चल रहे हैं।
दिल्ली में सोने -चांदी के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Delhi Gold Prices) 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। अमेरिका-ईरान तनाव और डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से जुड़ी घटनाओं के चलते इन्वेस्टर्स सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के रूप में सोने की तरफ रूख ले रहे हैं।
बीते दिनों क्या रहे थे गोल्ड के भाव
IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते दिनों 24 कैरेट सोना (24 carat gold) 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और 22 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,16,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज और कल शनिवार-रविवार के चलते बाजार बंद रहेंगे। इस वजह से यहीं दरे इन दोनों दिनों लागू होंगी। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) बढ़कर 1,57,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की मांग के चलते सोने में तेजी आई है।
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों (Silver Prices) की तो दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। MCX वायदा बाजार में चांदी का वायदा भाव (MCX silver futures price) 2,52,042 रुपये प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी (Silver Price) 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
IBJA के मुताबिक, बीते दिनों चांदी की कीमत 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी की कीमतों ने 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया था। एक्सपर्ट का मानना है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से चांदी में फेरबदल का दौर जारी रह सकता है।
आगामी समय में क्या रहेंगे सोने के भाव
जानकारी के लिए बता दें, अमेरिका में कानूनी और राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच इन्वेस्टर्स काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। खासतौर से डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) से जुड़े मामलों ने बाजार की धारणा पर प्रभाव डाला है। इसके साथ ही अमेरिका-ईरान तनाव, पीसीई महंगाई दर, जीडीपी और फ्लैश पीएमआई जैसे आर्थिक आंकड़ों से पहले इन्वेस्टमेंट सुरक्षित ऑप्शन के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर वैश्विक अनिश्चितता बरकरार रहती है तो आगामी हफ्तों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
