Gold Rate: सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज हल्की तेजी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतें और डॉलर की मजबूती है, जिसका सीधा प्रभाव स्थानीय बाजार पर पड़ा है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि सोना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-
लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज हल्की तेजी दर्ज की गई है। सर्राफा एसोसिएशन ने बताया कि सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखा गया है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतें और डॉलर की मजबूती है, जिसका सीधा प्रभाव स्थानीय बाजार पर पड़ा है।
सर्राफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,200 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹95,100 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। यह दरें केवल शुद्ध सोने के लिए हैं। खुदरा ग्राहकों को इन दरों के अतिरिक्त जीएसटी (GST), मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क शुल्क अलग से देना होगा।
चांदी के दामों में भी तेजी-
आज लखनऊ बाज़ार में चांदी के दाम उछलकर 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। सराफा एसोसिएशन ने बताया कि सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी तेजी बनी हुई है। यह वृद्धि मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमतों के उतार-चढ़ाव का परिणाम है।
व्यापारियों में सतर्कता, खरीदारों में असमंजस-
सर्राफा व्यापारी विनोद माहेश्वरी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि बाजार में सोने और चांदी के भावों में अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए खरीदारी करने से पहले मौजूदा दरें देखकर ही सौदा करें। उनका कहना है कि बाजार में तेजी और मंदी दोनों का माहौल होने के कारण हर ग्राहक को ताजा रेट जरूर जांच लेना चाहिए। माहेश्वरी ने बताया कि त्योहारी सीज़न के चलते मांग तो बनी हुई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर की विनिमय दर में बदलाव के कारण व्यापारी सतर्कता बरत रहे हैं।
त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग-
दीवाली, धनतेरस और शादी के सीज़न के कारण सोने और चांदी की खरीदारी में तेज़ी आई है। सर्राफा बाज़ारों में ग्राहकों की भीड़ पहले से ज़्यादा है, जो निवेश और पारंपरिक शुभ खरीदारी, दोनों के लिए आभूषण, सिक्के खरीद रहे हैं। लखनऊ के चौक, अमीनाबाद, आलमबाग और हज़रतगंज जैसे बाज़ारों में यह चहल-पहल साफ़ दिख रही है। बढ़ते दामों के कारण छोटे निवेशक थोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं।
