Sone Chandi Ka Bhav : एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब बस 93420 रुपये में ही 10 ग्राम सोना मिल रहा है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों (Gold Price) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बता दें कि जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
आपके शहर में सोने की कीमत 
उत्तर प्रदेश में आज सोने की कीमतों (UP Gold Rate) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 124510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
22 कैरेट सोने का रेट
अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने (18 carat gold Rate) की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज 22 कैरेट सोना आज 114140 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। हालांकि 18 कैरेट सोने की कीमत 93420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी की कीमत आज 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
भारतीय बाजार पर सोने की कीमतों का प्रभाव
कई सप्ताह से सोने की कीमतों (Sone ka bhav) में तेजी दर्ज की जा रही थी। सोने की कीमतों में तेजी आने के बाद 26 अक्टूबर 2025 को सोना और चांदी (Gold Silver Price) दोनों ही मेटल्स ने ब्रेक ले लिया है। वहीं ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड, डॉलर की मजबूती और इन्वेस्टर्स की बुकिंग का प्रभाव अब भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		