Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिले वाला सोना अब 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है वहीं चांदी एक दिन में 10 हजार रुपये महंगी हुई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –
सोने- चांदी का भाव आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। देशभर में सोने और चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2025 में सोने ने सबसे जयादा रिटर्न दिया है। वहीं चांदी भी इस मामले में पीछे नहीं है। साल 2025 में चांदी (Chandi ka Rate) ने 100 प्रतिशत रिटर्न दिया है। आज 26 दिसंबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
आज का ताजा सोना-चांदी भाव –
राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतें (Silver Rate Hike) हाई लेवल पर जा पहुंची है। सर्राफा बाजार में एक ही दिन में चांदी लगभग 10,000 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। इस तेज उछाल के बाद चांदी का भाव 2,23,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंचा है। वहीं के रेट भी रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। आज 24 कैरेट सोने का रेट (24 carat gold rate) 1,37,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, शुद्ध सोने का रेट 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 23 कैरेट जेवराती सोने का रेट 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate 2025) 1,26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर बताई गई सोने की कीमतें जीएसटी (GST) फ्री है। इन सभी कीमतों पर 3 प्रतिशत GST अलग से देना होगा। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव लगभग 2,22,000 रुपये प्रति किलो है।
सोने और चांदी में बंपर तेजी –
सर्राफा एसोसिएशन के प्रतिनिधि इंद्र सिंह मेहता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में उम्मीद से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि लगातार सोने की कीमतों में हो रही बंपर तेजी अब सर्राफा बाजार से लोगों को दूर ले जा रही है। शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों का सीजन होने के बावजूद बाजार में सोना खरीदारों को कमी है।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Rate Hike) में ऐतिहासिक तेजी आने से लोग अब गहने खरीदने से बच रहे हैं या फिर केवल भाव पूछकर लौट रहे हैं। मेहता के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, निवेशकों की बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने-चांदी (Gold Silver Rate) में तेजी बनी हुई है। सुरक्षित निवेश के तौर पर लोग बड़ी संख्या में कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं, जिसका असर स्थानीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर का रेट –
जयपुर
24 कैरेट सोने का भाव – 1,37,900
22 कैरेट सोने का रेट – 1,26,600
चांदी की कीमत -2,24,600 प्रति किलो
जोधपुर
24 कैरेट सोना की कीमत – 1,37,800
22 कैरेट सोने का भाव – 1,26,600
चांदी की कीमत – 2,23,900 प्रति किलो
उदयपुर
24 कैरेट सोने का भाव – 1,38,000
22 कैरेट सोना भाव – 1,270,500
चांदी का ताजा रेट – 2,24,800 प्रति किलो
कोटा
24 कैरेट सोना का भाव – 1,37,500
22 कैरेट सोने की कीमत – 1,26,500
चांदी का लेटेस्ट प्राइस – 2,23,800 प्रति किलो
अजमेर
24 कैरेट सोने का भाव – 1,37,500
22 कैरेट सोना का रेट – 1,26,500
चांदी की कीमत – 2,23,800 प्रति किलो
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अगर सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate hike) में यही तेजी बनी रहती है तो आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के रेट और तेजी से बढ़ सकते हैं।
