Gold Price : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं दिवाली (Gold Price on Diwali) के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि दिसंबर 2025 तक सोने के रेट क्या रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इसके अलावा निवेशकों को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों के मन में ये सवाल भी है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत (Sone ki kemat) कितनी रहने वाली है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में डिटेल।
खरीदारों और नए निवेशकों के बीच बनी कनफ्यूजन
भारत में सोना और चांदी (Silver Price Today) सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है बल्कि ये परंपरागत उद्देश्यों से भी खरीदा जाता है। देशभर में दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में शादी का सीजन भी आ चुका है तो लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं।
सोने की कीमतों (Gold Price Fall) में आ रही गिरावट की वजह से खरीदारों और नए निवेशकों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या उनको अभी सोने की खरीदी कर लेनी चाहिए या फिर आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आने वाली है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
आज की सोने की कीमत के बारे में बात करें तो आज देशभर में गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु नानक जयंती की वजह से बैंक, स्कूल और यहां तक की शेयर बाजार भी बंद रहे हैं। इसके अलावा आज कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स भी क्लोज रहा है।
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में प्योर गोल्ड की कीमत (gold Price on Comex) 3981 प्रति आउंस पर बनी हुई है। ये भारतीय रुपयों में 124653.4 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 120420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।
आने वाले समय में सोने का रेट
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों ममें गिरावट दर्ज की जा सकती है। गिरावट के बाद सोना 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकती है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) के बारे में बात करें तो ये 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकती है। हालांकि सोने की कीमतों में गिरावट तब ही आएगी जब विश्व स्थिरता ऐसा ही बनी रहें। हालांकि अगर अस्थिरता आती है तो सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike) भी दर्ज की जा सकती है। इस स्थिति में लोग सोने की धड़ाधड़ खरीदी कर रहे हैं और विश्व के अलग-अलग सेंट्रल बैंक से सोना खरीदा जाता है।
