Gold Rate : सोने के दामों में दूसरे दिन भी तगड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से रेंगने लगा है। इस प्रकार से सोने के दाम गिरने से निवेशक परेशान हो रहे हैं। खासकर वो जिन्होंने पीक पर सोने को खरीदा था। प्रति 10 ग्राम निवेशकों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
सोने के दामों में फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर सातवें आसमान की ओर जाता हुआ जमीन पर आ गिरा है और रेंगने लगा है। सोने के दाम उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। 24 कैरेट प्योर गोल्ड के रेट काफी कम हो गए हैं।
क्यों गिर रहे सोने के दाम
सोने दाम गिरने के पीछे कई वजह हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यहीं हैं कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधों में नरमी देखने को मिली है। वहीं, बाकी देशों पर भी अमेरिका की ओर से टैरिफ को 90 दिन के लिए होल्ड कर दिया गया।
वहीं, चीन के साथ भी ट्रेड वॉर पर नरमी चल रही है। इससे वैश्विक बाजारों में व्यापार तनाव में राहत मिली है। इसी के कारण लोगों ने ज्यादा मुनाफे के लिए बाजार का रुख किया है। यहीं कारण है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना धड़ाम से गिरा है।
लगातार रिकॉर्ड बना रहा सोना
सोने ने 2025 में रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड बनाए हैं। पहले तो रोजाना दाम नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे। पहली तिमाही में ही सोने ने 2024 के मुकाबले लगभग दौगुना रिटर्न दे दिया। 2024 में मात्र 12 हजार के आसपास दाम बढ़े थे।
वहीं 22 अप्रैल को सोना (Gold Rate) एक लाख पर पहुंचकर लगभग 24 हजार का रिटर्न दे चुका था। इसके बाद सोने में गिरावट भी तगड़ी ही आई है। एक एक दिन में सोना 4000 हजार रुपये के लगभग गिरा है।
निवेशकों ने शुरू की मुनाफावसूली
सोने के उतार चढ़ाव के दौर में सोने में जो निवेशक मार्केट से आए थे, उन्होंने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करने वाले अभी ज्यादातर वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं।
हालांकि उनको भी गिरती कीमतों से झटका जरूर लग रहा है, लेकिन सोने का इतिहास बताता है कि पिछले 11 साल में से सोने (Gold Rate) ने 8 साल पॉजिटिव रिटर्न ही दिया है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी सोना धड़ाम से गिरा है। 13 मई को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे सत्र में सोना लुढ़का है। कल की तुलना में 1500 रुपये तक सोना सस्ता हो गया है।
सोने 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) आज 95,500 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 87,500 रुपये प्रति दस ग्राम है।
किस शहर में कितने चल रहे दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,610 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोने का दाम 87,500 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,460 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोने का दाम 87,500 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,460 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोने का दाम 87,500 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,460 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,610 रुपये
नोएडा
22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,610 रुपये
गाजियाबाद
22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,610 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोने का दाम 87,650 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,610 रुपये
बंगलुरु
22 कैरेट सोने का दाम 87,500 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,460 रुपये
पटना
22 कैरेट सोने का दाम 87,500 रुपये
24 कैरेट सोने का दाम 95,460 रुपये
कई कारकों पर निर्भर करती हैं सोने की कीमत
देश में सोने की कीमत (Gold Rate) कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इन्हीं वजहों से सोने के दामों में बदलाव आता रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, सरकार की ओर से लगाए टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं। शादी विवाह पर सोने की मांग भी कीमतों को हिलाती हैं।
