Gold Rate :नवरात्र में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन अब नवरात्रि खत्म होते ही सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। आज 4 अक्टूबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold-Silver Price ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था, लेकिन अब नवरात्रि और दशहरा के त्योहारों के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के भाव में आज 4 अक्टूबर 2025 को गिरावट देखी गई है। अब कुछ ही दिनपों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि इस समय में सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
दिल्ली में सोने के भाव
बात करें दिल्ली में गोल्ड के भाव (Delhi Gold Rate) की तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 118,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है और 22 कैरेट सोना 108,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। हालांकि, 2 अक्टूबर को दिल्ली में सोना 1,21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, लेकिन अब सोने के भाव में गिरावट आ गई है।
अन्य शहरों में गोल्ड के रेट
वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी 22 कैरेट सोने के रेट तकरीबन 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं और 24 कैरेट सोना (Gold-Silver Price ) 1,18,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं नोएडा और गुरुग्राम में भी सोने के भाव दिल्ली के आस-पास ही बने हुए हैं।
किन शहरों में क्या चल रहे सोने के भाव
शहर 24K 22K
- चेन्नई में सोने के भाव 118,260 रुपये 108,400 रुपये
- मुंबई में सोने के भाव 118,040 रुपये 108,200 रुपये
- दिल्ली में सोने के भाव 118,190 रुपये 108,350 रुपये
- कोलकाता में सोने के भाव 118,040 रुपये 108,200 रुपये
- बैंगलोर में सोने के भाव 118,040 रुपये 108,200 रुपये
- हैदराबाद में सोने के भाव 118,040 रुपये 108,200 रुपये
- केरल में सोने के भाव 118,040 रुपये 108,200 रुपये
- वडोदरा में सोने के भाव 118,090 रुपये 108,250 रुपये
- अहमदाबाद में सोने के भाव 118,090 रुपये 108,250 रुपये
मजबूत बनी चांदी की मांग
बात करें चांदी की कीमतों की तो जहां सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein) में गिरावट आई है, वहीं चांदी के दामों में तेजी बनी हुई है।आज 4 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,53,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जो एक अक्टूबर को 1,50,500 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ था। देखा जाएगद तो 1 ही दिन में यह 3,000 रुपये से ज्यादा की तेजी है, जिससे पता चलता है कि चांदी की मांग और कीमतें अभी मजबूत बनी हुई हैं।
