Gold Rate : बीते कुछ दिनों के जोरदार उछाल के बाद अब सोने-चांदी के दाम में तगड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज 23 अक्टूबर को भी सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ऐसे में सोने में ताबड़तोड़ गिरावट के चलते आपके पास सोना (Gold Rate 22 october) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि 2026 तक सोने के दाम क्या हो जाएंगे।
साल 2025 समाप्त होने को है और सोने में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब साल के आखिर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अब एकदम से ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के चलते सोना खरीददारो के लिए सोना (Gold and silver Price ) खरीदने का सुनहरा मौका आया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि साल के आखिर तक सोने के दाम क्या हो जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव
वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी का भाव (Silver price in international market) 6.66 प्रतिशत गिरकर 48.79 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा कीमतों में गिरावट निवेशकों के बीच मुनाफावसूली का भी सिग्नल है, जो इस इस तेजी में बढ़ती चिंता के बीच अधिकतम लाभ कमाने का प्रयत्नन कर रहे हैं।
केसीएम ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक ने कहा कि मुनाफावसूली की प्रवृत्ति में अब इजाफा होने लगा है। उनका कहना है कि व्यापारी और निवेशक सोने (Sone Ke Rate) के बाजार में पहले न देखे गए उच्च स्तर पर लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या चल रहे 24 कैरेट गोल्ड के भाव
वैसे तो आपको बता दें कि इस वर्ष 2025 तक पीली धातु की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हो गया है। सोने  (Sone Ke Rate) की इस तेजी को मजबूत सुरक्षित निवेश मांग, केंद्रीय बैंकों की आक्रामक खरीदारी, कमजोर होते रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों से बल मिला है।
सोने के अलावाचांदी और प्लैटिनम में भी बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं, चांदी का औद्योगिक उपयोग होता है और विशेषज्ञ आपूर्ति-मांग में कटौती (Expert supply-demand reduction)और सोने-चांदी के बीच सकारात्मक रेश्यो का संकेत दे रहे हैं। बीते दिनों 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
2026 की पहली छमाही में इतना पहुंच सकता है सोना 
अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना 5.24 प्रतिशत गिरकर 4,114 डॉलर पर आ गया, जबकि चांदी 6.70 प्रतिशत गिरकर 50 डॉलर के स्तर से नीचे ट्रेड कर रही है। एचएसबीसी को इस बात की उम्मीद है कि त्योहारों की बाद भी सोने (Gold Latest Rate) में गति बनी रहेगी।
बैंक की रिपोर्ट से यह पता चलता है कि 2026 की पहली छमाही तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है, जो वर्तमान स्तर से तकरीबन 1,000 डॉलर की बढ़ौतरी है। यह पूर्वानुमान लगातार जियोपॉलिटिकल तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और दीर्घकालिक इन्वेस्टर्स के सोने को जल्द ही लाभ के साधन के बजाय एक सुरक्षित परिसंपत्ति के आगमन से प्रेरित है।
2026 तक कहां पहुंच सकते हैं सोने के भाव
वहीं, इससे पहले, एचएसबीसी ने अनुमान लगाया है कि 2025 के लिए सोने की कीमत (gold price updates) 3,355 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती था, जिसे संशोधित कर 3,455 डॉलर कर दिया गया है। अनुमान के मुताबिक 2026 के लिए सोने (Sone Ke Bhav) को 3,950 डॉलर से बढ़ाकर 4,600 डॉलर प्रति औंस कर दिया गया है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बाजार के व्यवहार में बदलाव कितना हो रहा हैं, जहां खरीदार कीमतों में उछाल के चलते मुनाफा कमाने के बजाय अपना सोना अपने पास रखे हुए हैं।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		