Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बूम आया है। दोनों कीमती धातुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले कई दिनों से सोने व चांदी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। साल 2025 में अब तक सोना लगभग 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है और अब सोना ऑल टाइट हाई पर जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सोने का ताजा भाव –
सोने की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने व चांदी के रेट सातवें आसमान पर चल रहे हैं। सोना आज इतना ज्यादा महंगा हो गया है कि आम आदमी के लिए 10 ग्राम खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है। त्योहारों का सीजन (festive season) शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इसकी मांग बढ़ने से कीमतें और ज्यादा महंगी हो सकती हैं।
सोने में जबरदस्त तेजी –
सोने की कीमत (Gold Price) में लगातार तीसरे दिन तेजी लगातार जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बता दें कि इतना महंगा सोना पहली बार हुआ है। दिवाली से पहले ही सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में आग लगी हुई है। फेस्टिव सीजन के बीच खुदरा दुकानदारों और ज्वैलर्स की लगातार लिवाली के कारण यह मजबूती को देखने को मिली।
सोने में बंपर तेजी –
सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना मंगलवार को 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 1,000 रुपये महंगा होकर 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी में 3 हजार की तेजी –
सोने के साथ ही चांदी में तगड़ी तेजी आई है। चांदी की कीमतें (Silver rate Today) रिकॉर्ड लेवल से 3,000 रुपये नीचे गिरकर 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं है। बुधवार (15 अक्टूबर) को यह चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) 6,000 रुपये बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी।
नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया सोना –
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि बुधवार को सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है जिसकी वजह ग्लोबल कीमतों में आई भारी तेजी और घरेलू फिजिकल (home physical) और निवेश मांग का बढ़ना था। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, रुपये में तेजी ने घरेलू बाज़ार में बढ़त को सीमित करते हुए एक अहम बाधा का काम किया, लेकिन कुल मिलाकर तेज़ी का रुख मजबूत बना हुआ है और कारोबारियों को फेस्टिव सीजन (festive season) की लिवाली के चरम के बीच इसके जारी रहने की उम्मीद है।
