Gold Rate :सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। फिलहाल सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। परंतु, इस साल सोना 30 प्रतिशत तक रिटर्न दे चुका है। ऐसे में सोने के दामों में इतनी तगड़ी बढ़ौतरी लोगों को असमंजस में ला रही है कि आगे सोने के क्या दाम रहेंगे। एक्सपर्ट्स की ओर से फरवरी 2026 तक के सोने के भावों का अनुमान सामने आया है।
सोने के दाम बढ़ने से आम ग्राहकों ने सोने से दूरी बना ली। इसका नतीजा यह हुआ कि 2025 की पहली तिमाही में सोने की खरीद में ज्वेलरी का हिस्सा 25 प्रतिशत गिर गया। यह 16 साल बाद ऐसा हुआ है। वहीं, निवेशकों की रूचि सोने में बढ़ी है और सोने के खरीदारों में निवेशकों का प्रतिशत 7 अंक से बढ़ा है।
क्यों खरीद रहे निवेशक सोना
निवेशकों की ओर से सोना खरीदने का कारण ट्रेड वॉर है। ट्रेड वॉर की वजह से बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ। इस कारण निवेशकों ने बाजार में अपने पैसे को असुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रूख किया। इस वजह से सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ते चले गए हैं।
एक लाख के पार फिर हुआ सोना
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी आई है। पटना के सराफा बाजार में सोना 1,00,000 से अधिक बिक रहा है। वहीं चांदी में भारी गिरावट आई है। मई में सोने के दाम (Gold Rate Hike) काफी उतार चढ़ाव से गुजर रहे हैं।
कितने बढ़े सोने के दाम
सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में 1,000 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये गिरी है। चांदी के दाम गिरने से चांदी के खरीदारों को राहत मिली है। वहीं, सोने के दामों में बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों की टेंशन बढ़ा दी है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम अलग अलग शहरों में अलग अलग हैं। 8 मई को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 97,300 रुपये से बढ़कर 98300 रुपये प्रति तोला हो गई है।
यह जीएसटी जोड़ने पर 101249 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। जीएसटी के बिना 22 कैरेट सोना 91,500 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। 18 कैरेट सोना 76,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण है। सबसे बड़ा कारण तो बाजार की अनिश्चित्ता को माना जा रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) एक बार गिर थे, जिसके बाद फिर से बढ़ गए हैं। सोने के निवेशकों ने मूनाफावसूली के बाद फिर से सोने की ओर रूख कर लिया है। इससे मांग बढ़ने से सोने के दाम बढ़े हैं।
फरवरी 2026 तक यह होंगे सोने के दाम
सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। अभी सोना ऊपर ही जा रहा है। विश्व के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल देखते हुए एक्सपर्ट रोहित वर्मा का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने के दाम एक लाख दस हजार रुपये (Gold Rate) तक चला जाएगा। वहीं, फरवरी 2026 तक सोने के दाम 1,12,000 से 1 लाख 13 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।