Gold Price Today : साल 2025 की शुरुआत से ही सोने के भाव सातवें आसमान के आंकड़े को टच करते हुए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को देख एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में सोने की कीमतें बेलगाम हो जाएंगी, जिससे आम आदमी इसे खरीद पाने में असर्मथ होगा। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि फरवरी 2026 तक 10 ग्राम सोने का भाव क्या हो जाएगा।
पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। इस साल सोने की कीमतों में लगभग 66% का इजाफा देखने को मिला है। लगातार बढ़ रहे सोने के भाव को देखा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएंगे। त्योहारी सीजन में हल्की गिरावट के बाद भी इन दिनों सोने के भाव हाई लेवल को टच कर रहे हैं। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने के पीछे कई कारण है। चलिए खबर में आपको बताते हैं कि फरवरी 2026 तक 10 ग्राम सोने के भाव कितने हो जाएंगे।
इस नवंबर और दिसंबर में कितनी जाएंगी सोने की कीमतें…?
सोने की कीमतें वर्तमान में 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं और एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 के शेष बचे महीनों में यह 1.20 लाख से 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकती हैं। अगले साल की पहली छमाही में कीमतें और बढ़कर 1,30,000–1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। फिलहाल MCX पर सोना लगभग 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
1.50 लाख के करीब हो जाएंगे सोने के भाव
बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों (Gold Price In 2026) में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिलने वाली है। सलाहकारों की तरफ से बताया गया है कि मजबूत वैश्विक और घरेलू रुझान, केंद्रीय बैंक की खरीदारी और चीन व जापान से मजबूत मांग के कारण आने वाले महीनों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगले महीनों में सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
वर्तमान में, सोने की कीमतें (gold price today) उच्च स्तर पर हैं और विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में यह और भी बढ़ सकती हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोना फरवरी 2026 तक 1.50 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सोने की कीमतों में तेजी (Gold rate hike) आने के पीछे अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग शामिल है। सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। इस वजह से लोग इसमें निवेश करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
