Gold Rate :सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। पिछले कुछ दिनों से जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। शादी के सीजन में सोना (Gold Rate) एक बार फिर से महंगा हो गया है। इसके अलावा चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो चांददी की कीमत स्थिर रहने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं सोने के क्या रेट हैं।
शादी ब्याह के सीजन में सोने की कीमतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ज एक बार फिर से सोने की कीमतों में उछाल आता नजर आ रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Price today) की वजह से जहां एक ओर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है।
वहीं दूसरी ओर निवेश्कों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold price hike) में ये उछाल यूहीं जारी रहने वाला है। खबर में जानिये आने वाले दिनों में सोने की कीमत क्या रहने वाली है।
दाम बढ़ने की असली वजह
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही सोने (Gold Rate) की मांग बढ़ना है। विश्व में ट्रेड वॉर छाया हुआ है। इन चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (Gold Rate) गुरुवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। सोने के दाम निरंतर बढ़े हैं।
सोने के दाम बढ़ने का कारण
इस वर्ष सोना तगड़ी रफ्तार से बढ़ा है। बढ़ौतरी साल भर में होती है वह लगभग पहली तिमाही में हो चुकी है। सोना इस साल अपने हाई पर कई बार पहुंच चुका है। इस साल अबतक सोने की कीमतों (Gold Rate) में 18749 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है। सोने के दाम करीब 23 प्रतिशत तक पहुंचे हैं। इस महीने में ही सोना 6 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो चुका है।
इस साल ऐसे बढ़ा सोना
लास्ट ईयर 31 दिसंबर को सोना (Gold Rate) 76,045 रुपये तोला पर खुला था, वहीं चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन सोना 75,740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, एक महीने बाद 31 जनवरी 2025 को सोना 82,165 रुपये तोला पर आ गया था।
सोने की कीमतों में आया उछाल
आज 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत (22K gold price) 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रही ही। वहीं दूसरी ओर अब सोने की कीमत 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तय है।
इसका मतलब है सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में 1,050 रुपये की तेजी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 94,450 रुपये के भाव से खरीदा गया था। आज सोने की कीमत 95,550 रुपये तय की गई है। यानी सोने की कीमतों (Gold rate) में 1,100 रुपये की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
शादी का सीजन चल रहा है। इस स्थिति में सोने व चांदी (Silver price today) की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। अगर आप भी सोने व चांदी के गहनों की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें।
आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K gold rate) 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने के रेट के बारे में बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver price) के हिसाब से चल रही है।
आज इस रेट मिल रहा है 18 कैरेट सोना
दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है।कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 72, 990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही है।
इंदौर और भोपाल में सोने के रेट (18K Gold rate) 73, 030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। चेन्नई सराफा बाजार में सोने की कीमत 73, 900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
22 कैरेट सोने के रेट
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने के रेट (Gold Rate Today) 89, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रही है।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 89, 350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई (Gold price in Mumbai) सराफा बाजार में 89, 200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
सोने की खरीदी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने की खरीदी करते समय आपको सोने की क्वीलिटी के बारे में जांचना काफी ज्यादा जरूरी है। आपको सोने की खरीदी करते समय कभी भी इसकी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क (Gold hallmark) देखकर ही गहने की खरीदी करते समय इसकी सरकारी गारंटी के बारे में जरूर जांचना चाहिए।
आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS hallmark) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।
क्या गिर सकते हैं सोने के दाम
विशेषज्ञ से सोने के दामों (Gold Rate) के भविष्य पर बात की गई। उनके अनुसार सोने के दाम करेक्शन करने में समय लेगा। बाजार छह से आठ महीने तक दायरे में रहेगा।
सोने के भाव ज्यादा नहीं गिरेंगे, क्योंकि, पिछले 20 साल में कभी भी सोने में 10 प्रतिशत से अधिक का करेक्शन नहीं हुआ है। सोने के दाम ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 2 हजार और कम से कम 78 हजार से 80 हजार तक जा सकता है।