Gold and Silver Price : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट आई है। त्योहारी सीजन में सोने में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना और चांदी के दामों में भारी गिरावट (Gold Rate Down) आई है। IBJA के मुताबिक सोने में और चांदी में बहुत बड़ी गिरावट है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के दाम…
सोना इस साल काफी गिरावट के दौर से गुजर रहा है। लगातार तीसरे दिन गिरावट आम लोगों को परेशान करने वाली है। सोने में आ रही गिरावट भविष्य में भी ऐसे ही रहने की संभावना है। चलिए जानते हैं सोने को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स (Gold Rate Latest) क्या हैं।
दीपों के पर्व पर बेहद सस्ता हुआ सोना चांदी
दिवाली से पहले सोना (Gold Rate On Diwali) सातवें आसमान पर जा पहुंचा था, लेकिन दिवाली से पहले सोने में अचानक से तगड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर सोना और चांदी (Gold Or Silver Rates) इतने सस्ते हुए हैं कि कुछ दिन पहले सोना खरीदने वालों को पछतावा हो सकता है। MCX पर सोना हल्का महंगा हुआ है।
आज 21 अक्टूबर, सोमवार यानी दिवाली के दिन सोने के दामों (Gold prices on Diwali) में बड़ी गिरावट नजर आई है। IBJA धोराजी की गई अपडेट के अनुसार आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के भाव 3357 रुपए कम हुए हैं। 17 अक्टूबर 2025 को IBJA के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 130,874 रुपये थी, जबकि आज 21 अक्टूबर 2025 को 999 फीसदी शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 126,730 रुपये है। इस प्रकार, इसके दामों में 4,144 रुपये की गिरावट आई है।
17 अक्टूबर 2025 को 995 फीसदी शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत (Price Of Gold) 130,350 रुपये थी, जबकि आज 20 अक्टूबर 2025 को इसकी कीमत 126,223 रुपये है। इस प्रकार, इसके दामों में 4,127 रुपये की गिरावट आई है।
दिवाली के दिन चांदी के भाव
आज दीपावली के शुभ अवसर पर चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भारी गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, आज चांदी की कीमत 1,60,100 रुपये प्रति किलो है, जबकि 17 अक्टूबर को यह 1,71,275 रुपये प्रति किलो थी। इस प्रकार, चांदी की कीमतों में 11,175 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर है।
IBJA के अनुसार आज 21 अक्टूबर, 2025 को प्रति ग्राम सोने की कीमत
शुद्ध सोना (999): 12673 रुपये
22 कैरेट: 12369 रुपये
20 कैरेट: 11279 रुपये
18 कैरेट: 10265 रुपये
14 कैरेट: 8174 रुपये
कितने गिर गए सोने के दाम
IBJA के अनुसार सोना (Sona kab sasta hoga) और चांदी (Sone Chandi ka bhav) में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 4144 रुपये सस्ता हुआ है। दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो यह 11175 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। यह गिरावट 17 अक्टूबर के आधार पर देखी जा रही है। दो दिन रेट जारी नहीं हुए थे।
