Gold Silver Price : इस साल सोने और चांदी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सोने और चांदी ने पिछले सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। अब हर कोई जानना चाहता है कि 2025 के अंत तक सोने (2025 me sone ke daam) और चांदी की कीमत (Sone Chandi ki kimat) क्या होगी। 2026 तक सोने और चांदी की कीमत क्या होगी। आइए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट-
देशभर में सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। अब चांदी तो सोने से भी ज्यादा झटके दे रही है। कभी बहुत बड़ी बढ़ौतरी (Gold Price Hike) तो फिर अचानक आसमान से जमीन पर दाम आ गिरते हैं। सोने चांदी के दामों को लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है।
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत
सोने की कीमत (Gold Price) बढ़ने का सबसे पहले तो कारण आर्थिक अनिश्चित को माना गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को चालू किया गया, जिसकी वजह से सोने की कीमत लगातार बढ़ती चली गई। परंतु चांदी की भी हाई डिमांड देखने को मिल रही है। टैरिफ वॉर के चलते सोने और चांदी की कीमत इसलिए बड़ी क्योंकि लोगों ने सोने और चांदी में जमकर निवेश किया है।
साल की शुरुआत में क्या थी कीमत
साल की शुरुआत में सोने की कीमत (Gold Rates) की बात करें तो 76000 प्रति 10 ग्राम थी, इसके बाद सोने की कीमत 131000 से ऊपर जा पहुंची। इस साल सोने की कीमत 60% से ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी प्रकार चांदी तो लगभग डबल हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम गिरावट के दौर से भी गुजर रहे हैं। फिर भी आम आदमी की पहुंच से सोना और चांदी दूर हो रहे हैं।
कितने चल रहे हैं सोने और चांदी के दाम
दिवाली के दिन सोने और चांदी (Gold Silver Price) के दामों में गिरावट देखने का मिली है। दिवाली पर सोने और चांदी की जमकर खरीदारी भी हुई है। सोने और चांदी के दाम दिवाली के दिन चार से ₹5000 प्रति धातु सस्ते हुए हैं। चांदी की बात कर तो चांदी में ₹17000 की गिरावट देखी जा चुकी है।
170000 रुपए के पास पहुंच गई थी चांदी
देश में चांदी के दाम (Chandi ke daam) एक लाख 70000 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गए थे। अब चांदी की कीमत 153000 प्रति किलोग्राम है। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 170000 रुपए कम हो गई है। चांदी के दामों (Silver Rate) में आज के दिन की बात करें तो ₹4000 प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।
एमसीएक्स पर सोने की क्या चल रही है कीमत
फ्यूचर गोल्ड यानी एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Rate) की बात करें तो 16 अक्टूबर को सोना 132000 प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था। परंतु अब सोने की कीमत (Sone ki kimat) 126000 पर कारोबार कर रही है। रिकॉर्ड हाई से सोना ₹5000 सस्ता हो चुका है। इसके बाद सोने में हल्की तेजी भी देखने को मिली है।
2026 तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
2026 तक सोने की कीमत (Gold Rate) 150000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। एक्सपर्ट राकेश चौरसिया के अनुसार इस साल के अंत तक सोना 140000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकता है। देश में अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। चांदी की कीमत (Silver Price Update) की बात करें तो चांदी 170000 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक सकती हैं।
