Gold Price : सोने के भाव में साल की शुरूआत से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। नौ महीनों में सोना 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो हुआ है। आए दिन सोना महंगा होता जा रहा है। आज इसके रेट इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि साल 2026 तक सोने के रेट कितने होंगे। चलिए जानते हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। सोने में जनवरी महीने से तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन सोने के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने 2025 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को तो तगड़ा मुनाफा हुआ है। आज यानी 28 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से लगातार सोना महंगा हो रहा था।
सोने का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, शुक्रवार यानी 28 सितंबर 2025 को सोने का रेट (Gold rate today) 1,13,170 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 27 सितंबर को यह 1,14,360 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था यानी एक दिन में सोने की कीमतों में 1190 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की आभूषण खरीदने वालों को राहत मिली है।
इस वजह से लगातार महंगा हो रहा सोना –
पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी मजबूती देखी जा रही है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका ने भारत पर ज्यादा ट्रेड टैरिफ (Tarriff war) को लगा दिया है। ऐसे में लोग सोने-चांदी को सुरक्षित मानकर ही इनमें निवेश कर किया जा रहा है। इसके साथ ही, यह भी संभवना लगाई जा रही है कि फेड ब्याज दरें कम की जा सकती है। इसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों (Sone chandi ki kemat) को रफ्तार पकड़ने में मदद मिल रही है। रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कम हो गई है। ऐसे में ये सोने और चांदी के दामों को घरेलू बाजारों में बढ़ा रही है। आज डॉलर इंडेक्स 97.72 के आसपास बना हुआ था।
एक्सपर्ट्स का ये है मानना-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका के ज्यादा ट्रेड टैरिफ और रुपये में कमजोरी की वजह से वैश्विक अनिश्चितता बन रही है। इसकी वजह से सोने और चांदी के कीमतों (Silver Price Hike) में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहने वाला है। डॉलर इंडेक्स में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं रुपये में कमजोरी भी आने की संभावना है। अमेरिका (Gold Price in America) के ज्यादा ट्रेड टैरिफ की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता बनी रहेगी।
2026 में इतने हो जाएंगे सोने के रेट –
सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों (Gold Silver Rate Hike) को देखते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि साल 2026 तक सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हो सकती है दरअसल, सोने की कीमतें वैश्विक आर्थिक और भू राजनीतिक कारकों पर निर्भर करती है। जैसे ही बाजारों में अनिश्चित का माहौल बनेगा और अमेरिकी डॉलर कमजोर होगा। ऐसे में सोने की कीमत 36000 से 38000 प्रति औंस तक जा सकती है। भारतीय रुपए में सोने की कीमत है 1,53,000 प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है।