Gold Rate : सोने के दामों में इस साल लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोना बढ़ ज्यादा रहा है और कम बहुत ही कम रहा है। सोना (Gold Rate) एक ऐसी कीमती धातु है, जो ज्यादातार पॉजिटिव रिटर्न ही देती है। आंकड़ों के अनुसार सोने ने पिछले 11 साल में 8 साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले चार साल से सोना पॉजिटिव रटर्न ही दे रहा है।
सोने के दामों में पिछले साल शुरू हुई तेजी, इस साल भी बरकरार है। सोना इस साल बेहिसाब बढ़ा है। सोने के दामों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।
गोल्ड रेट में इस बढ़ौतरी के बाद अभी कुछ दिन से दाम गिरने भी लगे हैं। ऐसे में सोने के दामों को लेकर साल के अंत तक का अनुमान भी सामने आया है।
एक लाख के आंकड़े पर पहुंचा सोना
इस साल में सोने के दाम एक लाख को पार कर चुके हैं। सोना 22 अप्रैल को 1 लाख से ऊपर ट्रेड कर रहा था, वहीं, अभी भी सोना एक लाख के इर्द गिर्द ही मंडरा रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) सराफा और एमसीक्स दोनों जगह ही तेजी बनाए हुए हैं। निवेशकों की रुचि सोने में बढ़ी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह चल रहे दाम
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोने में तेजी बरकरार है। सोना पिछले सप्ताह 3500 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, इस साल मार्च के मध्य में सोने के दामों (Gold Rate)ने 3000 के स्तर को पार कर लिया और फिलहाल सोना 3300 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है। सोने ने अपने ऑल टाइम हाई से 6 फीसदी की डुबकी मारी है।
निवेशकों में बढ़ी सोने की मांग
ट्रंप की ओर से लगाए गए रेसिप्रोकल टैक्स का असर सोन पर पड़ा है। सोने को लेकर निवेशकों में मांग बढ़ी है। इससे सोने की कीमत भी बढ़ी है। इससे सोने के भाव बढ़ गए हैं। सोने ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़कर बार बार नए कीर्तिमान छुए हैं।
रिकॉर्ड ऊंचार से लुढ़का सोना
ऐसा ही नहीं है सोने में केवल तेजी ही देखने को मिली हो। अब हाल में रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना काफी नीचे आ गया है। वहीं, एक्सपर्ट्स सोने पर अपना दांव लगातार बढ़ा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में आए एक सर्वे अनुसार पहली बार सोने के लिए अनुमानों का औसत 3000 डॉलर के ऊपर पहुंचा है।
2025 के लिए यह है विशेषज्ञों का अनुमान
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार रॉयटर्स की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार 2025 के लिए 29 एनालिस्ट और ट्रेडर्स का अनुमान सामने आया है। जिसके अनुसार औसत सोना 3065 डॉलर प्रति औंस पर रहेगा।
यह पिछली तिमाही में औसत 2756 डॉलर का था। कुल मिलाकर पूरे साल के लिए एनालिस्ट ने सोने की मजबूती के अनुमान को माना है। सोने में अगले साल मजबूती रह सकती है। साल 2025 में स्पॉट गोल्ड प्राइस 25 फीसदी बढ़ चुके हैं।
साल के अंत तक इतने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों में साल के अंत तक मजबूती देखने को मिलेगी। सोना साल के अंत में एक लाख को क्रॉस करता दिख रहा है। गोल्डमैन का अनुमान है कि सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। यानी सोने के दाम (Gold Rate) 1 लाख 38 हजार को क्रॉस कर सकते हैं।