Gold Rate : सोने के दाम इस साल एतिहासिक रूप से बढ़े हैं। इतनी तेजी सोने के दामों में शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो। सोने के दामों में तेजी ने लोगों के मन में सवाल ला दिया है कि आखिर सोने के दाम (Gold Rate) कहां जाकर रुकेंगे, सोना कब ऐतिहासिक अंक एक लाख को छू जाएगा। इसलो लेकर एक्सपर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं-
सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना सोना नए आयाम बना रहा है। कुछ दिन रेट कम होते हैं तो फिर सोना रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगता है। सोने के दामों में बढ़ौतरी के कई कारण हैं।
सोना आने वाले दिनों में तो डबल इंजन के रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगा। आइए जानते हैं कब तक सोना एक लाख को क्रॉस कर जाएगा।
आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा सोना
सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इससे आम लोगों की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है। 2024 के अंत से एकदम से दाम में तेजी आई है, जो अभी तक नहीं रूकी है। लोग चिंतित हैं कि सोना (Gold Rate) अब आगे कितना बढ़ेगा या फिर कम होगा। इसको लेकर एक्सपर्ट ने भी अपनी राय रखी है।
23 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके दाम
सोने के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इस साल में सोने के दाम 23 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुके हैं। साल भर की बढ़ोतरी 3 महीने में हो चुकी है। सोने के दाम इस महीने में ही छह प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। सोने के दामों (Gold Rate) में बढ़ौतरी निरंतर जारी है।
कितने हो गए सोने के दाम
सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम सातवें आसमान पर हैं। कई सर्राफा बाजारों में दाम 100 रुपये तक बढ़े हैं। ऐसे में अब इसके भाव 97,900 रुपये तोला पर है। यानी की सोना एक लाख के बेहद करीब पहुंच चुका है।
जहां, इस बात को लेकर बहस चल रही थी कि सोना साल के अंत तक एक लाख को पार (Gold Rate) कर जाएगा, इसके करीब दाम तो अभी आ चुके हैं।
क्यों बढ़ रहे थे सोने के दाम
इस साल सोना (Gold Rate) सातवें आसमान पर जा चुका है। सर्राफा व्यापारी राजेंद्र सोनी के अनुसार खरमास खत्म हो गया है। मांगलिक कार्य शुरू हुए तो सोने के दाम भी बढ़े हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ वॉर के चलते बनी अनिश्चितता के चलते निवेशक भी सोने और चांदी में निवेश करने को फायदेमंद मान रहे हैं। ऐसे में सोने के दामों में ग्लोबल लेवल पर तेजी आई है।
पहली बार इतने दाम पहुंचे
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की मांग में तेजी जारी है। लगातार देशों की ओर से सोने का आयात भी जारी है। कुछ दिनों से सोने (Gold Rate) के भाव में बढ़ोतरी से सोना और चांदी उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं।
सोने के दाम इतिहास में पहली बार 97 हजार को पार किए हैं। ऐसे में एक लाख पहुंचने में अब समय नहीं लगेगा। जेवराती सोना भी 91 हजार को पार कर चुका है।
मांगलिक कार्यों से और बढ़ेगी मांग
एक्सपर्ट राजेंद्र सोनी का मानना है कि सोने के दाम जिस हिसाब से बढ़ रहे हैं उस हिसाब से एक लाख पार होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आने वाले दिनों में सोना चांदी (Gold Rate) के गहनों की डिमांड बढ़ेगी। मांगलिक कार्य शुरू होने से बाजारों में सोने की मांग बढ़ रही है।
कब तक एक लाख को क्रॉस कर जाएगा सोना
फिलहाल सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर चल रहे हैं, लेकिन सोने के दामों में आगे और बढ़ौतरी का अनुमान है। सराफा कारोबारी राजेंद्र सोनी का मानना है कि सोने के दाम में अभी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी हुई है। फिर अब तो देश में मांगलिक कार्य शुरू हो चुके हैं, ऐसे में बाजार में फिर से सोने की डिमांड बढ़ने वाली है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव भी जारी है, इससे कुछ दिनों में सोना (Gold Rate) एक लाख रुपये पार कर जाएगा। साल के मध्य में यानी जून तक 24 कैरेट सोना एक लाख (Gold Rate prediction) को पार कर सकता है। हालांकि यह बाजार की गतिविधियों पर डिपेंड रहेगा।
दूसरी ओर गोल्डमैन की रिपोर्ट भी बता रही है कि साल के अंत तक तो सोना 1 लाख 20 हजार से लेकर 138000 रुपये तक जा सकता है। ऐसे में एक लाख का आंकड़ा तो बहुत करीब है।
