Gold Rate : सोने के दामों में साल के अंत तक एक लाख जाने की उम्मीद जताई ता रही थी, जो साल के चौथे महीने में ही पूरी हो गई है। सोना अभी से एक लाख को पार कर गया है। साल की शुरूआत से ही सोने के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। सोने के दाम आगे क्या रहेंगे इसको लेकर भी अब पूर्वानुमान बदल गए हैं। आइए जानते हैं कि दिसंबर तक सोना किस मुकाम पर पहुंच जाएगा।
मंगलवार को सोने के दामों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली। सोने के दाम ऐसे बढ़े जैसे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज ने शतक के पास जाकर छक्का जड़ दिया हो। सोने के दाम अचानक 3,330 रुपये बढ़े और एक लाख के पार पहुंच गए।
डबल इंजन रॉकेट की रफ्तार से भागे दाम
सोने के दाम सोमवार को एक लाख से तीन हजार रुपये से अधिक कम थे, परंतु मंगलवार को सोना एक दिन में ही रॉकेट से भी तेज भागा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Gold rate hike) मंगलवार को 1 लाख रुपये को पार कर गया। डबल इंजन रॉकेट की रफ्तार से सोना बढ़ा है।
इन तीन कारणों से बढ़ा सोना
सोने का दाम (Gold Rate) बढ़ने का पहला कारण अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर है। अमेरिका के टैरिफ वॉर के चलते ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे में लोगों ने बाजार में अर्थव्यवस्था धीमी होने के डर से सोने में निवेश किया है। सोना लोगों (Gold Rate) ने खरीदा तो मांग बढ़ी और दाम बढ़ गए हैं। सोने को लोगों ने सुरक्षित निवेश माना है।
सोने के दाम बढ़ने का दूसरा कारण
सोने के दाम बढ़ने का दूसरा कारण यह भी है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कम हुए हैं। रुपये के कम होने से सोने (Gold Rate) के इंपोर्ट कम करने का खर्च बढ़ गया है, जिससे सीधे तौर पर सोना महंगा हो गया है। इस साल रुपया 4% के करीब गिर चुका है, जिससे सोने के दाम बढ़े हैं।
दाम बढ़ने का तीसरा कारण
बाजारों में अब सोने के गहनों की मांग बढ़ गई है, देश में खरमास के चलते मांगलिक कार्यक्रम बंद थे, जो फिर से शुरू हो गया है। ऊंचे दामों में भी बिक्री बढ़ी है तो इससे सोने के दामों को और ताकत मिली है। शादियां हो रही हैं तो वहां तो गहने प्राथमिक सूची में हैं, इससे सोने के दामों (Gold Rate)को बल मिल रहा है।
यह चल रहा है सोने का दाम
देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोनस 93,050 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,01,500 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है।
इसी प्रकार मायानगरी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपये चल रही है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। यहां भी सोना एक लाख को पार कर गया है।
पिछले 112 दिन में इतने बढ़ गए सोने के दाम
जनवरी एक से अब तक सोने के दामों (Gold Rate) में निरंतर बढ़ौतरी जारी है। 112 दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 76,162 रुपये से 23,838 रुपये बढ़कर 1 लाख को पार कर गए हैं। चांदी के भाव में भी तेजी बरकरार है।
दिसंबर तक ये होंगे सोने के दाम
सोने के दामों में (Gold Rate) इस साल आगे भी बढ़ौतरी रह सकती है। गोल्ड मैन का अनुमान अब बदल गया है। उन्होंने इस साल 3500 डॉलर प्रति औंस सोना होने का अनुमान लगाया था, जो आंकड़ा छूआ जा चुका है।
इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर इसे भारत के रुपयों में कन्वर्ट करें तो सोने के दाम इस साल के अंत तक 1 लाख 10 हजार प्रति तोला पर पहुंच जाएंगे।