Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतें दिन में कई बार बदलती हैं. हाल के दिनों में सुबह के समय सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी तो वहीं आज सोने की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अब दस ग्राम सोना खरीदने पर भी लोगों के पसीने छूट रहे है-
सोने-चांदी की कीमतें दिन में कई बार बदलती हैं। हाल के दिनों में सुबह के समय सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी, जैसे कि कल सुबह ₹500 की कमी आई थी। हालांकि, आज सुबह से ही सोने की कीमत में अचानक तेजी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 2400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जानिए आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है।
देश में क्या है ताजा रेट?
आज सुबह सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹89,300 पर है, जिसमें ₹2,200 की वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोना ₹2,400 बढ़कर ₹97,420 (प्रति 10 ग्राम) हो गया है। 18 कैरेट सोना ₹1,800 की वृद्धि के साथ ₹73,070 (प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया है। ( 23 may gold price )
किस शहर में क्या कीमत?
दिल्ली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,450 रुपये पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,570 रुपये है। वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। (Delhi Gold price)
मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,420 रुपये पहुंच गई है। इसमें करीब 24,00 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की बात करें, तो प्रति 10 ग्राम 73,070 रुपये तक पहुंच गया है। (Mumbai gold price)
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89,300 रुपये है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,420 रुपये है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि सोने की ये कीमत आज दोपहर तक एक बार फिर से अपडेट होगी। (Chennai gold price)
