Gold Silver Price Today : सोने और चांदी के भाव में जनवरी 2025 से ही रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। इस साल में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी डबल हो गई है। हाल ही में सोने की कीमतों (Sone ka bhav) में 1900 की गिरावट आई है और चांदी की बढ़ती कीमतों पर भी ब्रेक लग गया है। चलिए जानते हैं आज का लेटेस्ट रेट।
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है दरअसल पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था दिवाली के त्योहार पर डिमांड बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं के रेट साथ में आसमान पर जा पहुंचे थे लेकिन दिवाली के त्यौहार के बीतते ही सोने और चांदी (Sone chandi ka bhav) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है आज सोना 1900 रुपए सस्ता हुआ है अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है चलिए जानते हैं आज ताजा भाव
क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
ibjarates के डाटा के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में पिछले कई दिनों से गिरावट का दौर जारी है। आज भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगभग 2000 के करीब 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों (Chandi ka bhav) की बात करें तो यह है 1631 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 119164 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट 121077 रुपए प्रति 10 ग्राम था इसका मतलब यह हुआ कि आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1913 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी का भाव (Silver rate today) आज 1,43,400 प्रति किलोग्राम है जबकि कल चांदी 1,45,031 रुपये बिक रही थी।
आज यानी 28 अक्टूबर 2025 को 23 कैरेट गोल्ड का रेट (Sone Ka Bhav) 1,18,687 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह 1,20,593 रुपए प्रतिदिन 10 ग्राम बिक रहा था। आज 23 कैरेट गोल्ड में 1906 की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना 109154 और 18 कैरेट सोना (18 carat gold rate) 89,373 रुपए प्रति 10 पर आ गया है।
रिकॉर्ड हाई पर जाने के बाद टूटा सोना –
इसी महीने के बीच में एक समय ऐसा आया था जब सोने की कीमतें सातवें आसमान पर चल रही थी।। ibjarates के अनुसार 17 अक्टूबर कोने सोने का भाव 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, 14 अक्टूबर को चांदी की कीमत (Silver Rate) 178100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। लेकिन इसके बाद से ही कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे निवेशको ने राहत की सांस ली है।
शादियों के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना –
त्योहारों का सीजन जाते ही और शादियों का सीजन आने से पहले सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे खरीदारों में खुशी का माहौल है। सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आने से आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन अब सोना चांदी खरीदारों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
